NADA: ओलंपिक और एशियन गेम्स में भारत का मान बढ़ाने के वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने बड़ा झटका दिया है। नाडा ने कुल 8 भारतीय खिलाड़ियों पर बैन लगाया है। ये खबर भारतीय खिलाड़ियों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है। इस लिस्ट में सुम्मी कालीरमन जैसी स्टार खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन्होंने विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप में 400 मीटर मिकस्ड रिले में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।
सुम्मी कालीरमन पर लगा 2 साल का बैन
नाडा ने सुम्मी पर दो साल के लिए बैन लगाया है। उन पर यह बैन 2024 में किए गए उनके डोपिंग अपराध के लिए नाडा कर डोपिंग रोधी अनुशासन पैनल (एडीडीपी) ने लगाया है। नाडा ने तब 22 साल की सुम्मी को प्रतिबंधित पदार्थ क्लोमीफीन के लिए परीक्षण पॉजिटिव पाए जाने पर अस्थायी तौर पर निलंबित किया था।
इन स्टार खिलाड़ियों पर लगा बैन
नाडा के एडीडीपी ट्रैक एवं फील्ड के अन्य खिलाड़ियों में लंबी दूरी के धावक श्रीराग ए एस और रेशमा दत्ता केवटे को भी बैन कर दिया गया है। श्रीराग पर 5 साल तो रेशमा पर 4 साल का प्रतिबंध लगाया गया है। ट्रैक एवं फील्ड के अलावा कुछ और खेलों के खिलाड़ियों को नाडा की मार झेलनी पड़ी है। इनमें वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग और रेसलिंग के कुछ प्लेयर्स पर भी शामिल हैं
वहीं डोपिंग अपराधों के लिए वेटलिफ्टर सिमरनजीत कौर पर पांच साल का बैन लगा है, मुक्केबाज रोहित चमोली पर दो साल का प्रतिबंध लगा है।, पहलवान आरजू पर चार साल तो कबड्डी खिलाड़ी मोहित नांदल को भी चार साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके अलावा पहलवान अनिरुद्ध अरविंद पर तीन साल का बैन लगाया गया है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने बदला स्क्वाड, आमिर जंगू की अचानक हुई टीम में एंट्री
1 hr agoIND vs WI T20: वनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoसूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
2 hrs agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
2 hrs agoटीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने उठाया बड़ा कदम, रणजी ट्रॉफी के जरिए मैदान पर करेंगे कमबैक
3 hrs ago'कोई मतलब नहीं...', मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी के खिलाफ हैं दिनेश कार्तिक? दिया बड़ा बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर हो सकती है आकाश दीप और मुकेश कुमार की वापसी, ईरानी कप में शानदार गेंदबाजी से ठोकी दावेदारी
5 hrs ago'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
12 hrs ago12 WWE रेसलर्स, 2 ब्रीफकेस और तबाही, Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले खूंखार फाइटर्स का ऐलान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines