IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच महिला विश्व कप 2025 में 5 अक्टूबर को मुकाबला खेला जा रहा है. ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 247 रनों का स्कोर खड़ा किया है, जिसका पीछा करने के लिए पाकिस्तान उतर चुकी है. पाकिस्तान का पहला विकेट एक विवादित फैसले के रूप में गिरा. मुनीबा अली विवादित फैसले का शिकार हो गईं. उनका बल्ला क्रीज में था. इसके बाद भी अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया. वह 12 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो गईं. आइए जानते हैं क्या कहते हैं नियम?
अंपायर का विवादित फैसला
चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर अंपायर ने पाकिस्तानी बल्लेबाज मुनीबा अली को आउट करार किया. दरअसल मुनीबा क्रीज के बाहर थीं. इस दौरान उन्होंने अपना बैट क्रीज के अंदर रख दिया. हालांकि इसके बाद ऋचा घोष ने गेंद स्टंप पर मार दी. इस दौरान मुनीबा का बल्ला हवा में था. ऐसे में वह अंपायर द्वारा आउट दी गईं. जबकि फैंस का मानना है कि मुनीबा ने एक बार जब अपना बल्ला क्रीज में रख दिया तो इसके बाद वह कैसे आउट हो सकती हैं?
नियम 30.1.2 के मुताबिक अगर आप दौड़ते हुए क्रीज में पहुंचते हैं और फिर बल्ला ऊपर उठ जाए, तो कोई बात नहीं आप नॉट आउट ही होंगे. लेकिन अगर आप खड़े हैं या दौड़ नहीं रहे और बल्ला जमीन से ऊपर है, तो आप आउट हो सकते हैं, जैसा मुनिबा के साथ हुआ.
भारत ने बनाए 247 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना दिए हैं. भारत की ओर से हरलीन देओल ने 65 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली. इसके अलावा ऋचा घोष ने 20 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान मुसीबत में है. पाक का स्कोर 28 रन पर ही 3 बड़े झटके लग चुके हैं. पाकिस्तान की ओर से डायना बेग ने सबसे ज्यादा विकेट लिए. उन्होंने 10 ओवर में 69 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.
ये भी पढ़ें: करोड़ों के मालिक हैं John Cena और AJ Styles, जानिए WWE Crown Jewel 2025 से पहले दोनों की नेटवर्थ
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, दो खिलाड़ी हुए बाहर
31 mins agoजीत के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
8 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
8 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
9 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
9 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
9 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
10 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines