Mumbai T20 League: मुंबई टी-20 लीग का शेड्यूल पूरी तरह से बदल चुका है। अब टूर्नामेंट की शुरुआत 26 मई की जगह 4 जून से होगी। आईपीएल 2025 के शेड्यूल में हुए बदलाव की वजह से ही इस लीग का शेड्यूल बदलना पड़ा है। अब टूर्नामेंट में हर दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मैच 10 जून को होगा। मुंबई लीग के सारे मैच दो वेन्यू पर होंगे। वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम टूर्नामेंट के सभी मैचों की मेजबानी करेगा। कुल आठ टीमें इस लीग में हिस्सा ले रही हैं। इस सीजन के लिए 7 मई को ऑक्शन हुए थे। अथर्व अंकोलेकर ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे।
बदल गया टूर्नामेंट का शेड्यूल
आईपीएल 2025 के शेड्यूल में हुए बदलाव का असर मुंबई टी-20 लीग पर भी पड़ा है। 26 मई की जगह अब टूर्नामेंट की शुरुआत 4 जून से होगी और सारे मैच सिर्फ सात दिन के अंदर ही करा दिए जाएंगे, जिसमें फाइनल भी शामिल है। खिताबी मुकाबला 10 जून को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में हर दिन में अब दो मुकाबले खेले जाएंगे। सारे मैचों की मेजबानी वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम करेगा। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। सूर्यकुमार यादव, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ी रंग जमाते हुए नजर आएंगे। रोहित शर्मा को इस लीग का मुख्य चेहरा बनाया गया है।
अथर्व अंकोलेकर रहे सबसे महंगे खिलाड़ी
मुंबई टी-20 लीग का ऑक्शन 7 मई को हुआ था, जहां अथर्व अंकोलेकर सबसे खिलाड़ी रहे थे। अथर्व को ईगल ठाणे ने 16.25 लाख रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल किया था। मुशीर खान पर भी जमकर पैसों की बरसात हुई थी और उन्हें एआरसीएस अंधेरी की टीम ने 15 लाख रुपये में खरीदा है। साईराज पाटिल के लिए भी ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स ने 15 लाख रुपये खर्च किए। वहीं, आईपीएल में चमकने वाले 17 साल के आयुष म्हात्रे को मुंबई नॉर्थ ईस्ट ने 14.75 लाख रुपये में खरीदा है।
संबंधित खबरें
3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
23 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
45 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
52 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines