IPL 2025: एमएस धोनी की स्पेशल तैयारी, हेलिकॉप्टर शॉट देख विरोधी टीम में हलचल! वायरल हुआ वीडियो

MS Dhoni: आईपीएल 2025 के लिए एमएस धोनी स्पेशल तैयारी कर रहे हैं। वह यॉर्कर बॉल पर हेलिकॉप्टर शॉट खेलते हुए नजर आए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

ipl (11)
विज्ञापन

MS Dhoni: इंडियन प्नीमियर लीग 2025 में एमएस धोनी को देखने लिए दर्शक बेताब हो रहे हैं। धोनी 43 साल की उम्र में इस बार बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में भाग लेंगे। सीएसके के पूर्व कप्तान आगामी सीजन के लिए खूब तैयारियां भी कर रहे हैं। अभ्यास के दौरान कैप्टन कूल का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें वह सीएसके के गेंदबाज के सामने खुलकर हेलिकॉप्टर शॉट खेल रहे हैं।

धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट वायरल

आईपीएल से पहले सीएसके के स्टार खिलाड़ी एमएस धोनी चेपॉक के मैदान पर जमकर पसीने बहा रहे हैं। सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें कैप्टन कूल तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना के खिलाफ यॉर्कर बॉल पर हैलिकॉप्टर शॉट खेल रहे हैं। माही बड़े आराम के साथ पथिराना का सामना करते हुए नजर आए।

विज्ञापन

धोनी की बल्लेबाजी देख विरोधी टीम में हलचल मच चुकी होगी। धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आखिरी ओवर तक मैच को ले जाते हैं और पासा पलटने का दम रखते हैं। उन्होंने पूर्व में कई मैच भारतीय टीम के अलावा सीएसके को अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से जिताए हैं। उनकी तैयारी देखकर ऐसा लग रहा है कि धोनी इस बार भी कुछ बड़ा करने वाले हैं।

सीएसके अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी। ये मैच 23 मार्च को खेला जाना है। दोनों ही टीमें आईपीएल की सबसे सफल टीमों में एक हैं। दोनों टीमें 5-5 आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

विज्ञापन

पिछले सीजन माही का खूब चला था बल्ला

आईपीएल 2025 में धोनी का बल्ला खूब चला था। उन्होंने 14 मैचों में 53.66 की औसत के साथ 161 रन बनाए थे। उनका उच्च स्कोर 37 रन बनाकर नाबाद रहा था। धोनी ने पिछले सीजन 14 चौके और 13 छक्के अपने नाम किए थे। अब तक धोनी ने खेले गए 264 आईपीएल मैच में 39.12 की औसत के साथ 5243 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक दर्ज हैं।

आईपीएल 2025 के लिए सीएसके का फुल स्क्वाड

क्रम खिलाड़ी का नाम पद राशि
1 नूर अहमद गेंदबाज 10.00 करोड़ रुपए
2 रविचंद्रन अश्विन ऑलराउंडर 9.75 करोड़ रुपए
3 डेवोन कॉनवे बल्लेबाज 6.25 करोड़ रुपए
4 खलील अहमद गेंदबाज 4.80 करोड़ रुपए
5 रचिन रविंद्रा ऑलराउंडर 4.00 करोड़ रुपए
6 अंशुल कामबोज ऑलराउंडर 3.40 करोड़ रुपए
7 राहुल त्रिपाठी बल्लेबाज 3.40 करोड़ रुपए
8 सैम करन ऑलराउंडर 2.40 करोड़ रुपए
9 गुरजपनीत सिंह गेंदबाज 2.20 करोड़ रुपए
10 नाथन एलिस गेंदबाज 2.00 करोड़ रुपए
11 दीपक हुडा ऑलराउंडर 1.70 करोड़ रुपए
12 जेमी ओवरटन ऑलराउंडर 1.50 करोड़ रुपए
13 विजय शंकर ऑलराउंडर 1.20 करोड़ रुपए
14 वंश बेदी विकेटकीपर 0.55 लाख रुपए
15 आंद्रे सिद्धार्थ बल्लेबाज 0.30 लाख रुपए
16 कमलेश नागरकोटी ऑलराउंडर 0.30 लाख रुपए
17 मुकेश चौधरी गेंदबाज 0.30 लाख रुपए
18 रामकृष्ण घोष ऑलराउंडर 0.30 लाख रुपए
19 शाइक रशीद बल्लेबाज 0.30 लाख रुपए
20 श्रेयस गोपाल गेंदबाज 0.30 लाख रुपए

आईपीएल 2025 में सीएसके का शेड्यूल

तारीख दिन विपक्षी टीम स्थान समय
23 मार्च रविवार मुंबई इंडियंस (MI) चेन्नई शाम 7:30 बजे
28 मार्च शुक्रवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) चेन्नई शाम 7:30 बजे
30 मार्च रविवार राजस्थान रॉयल्स (RR) गुवाहाटी शाम 7:30 बजे
5 अप्रैल शनिवार दिल्ली कैपिटल्स (DC) चेन्नई दोपहर 3:30 बजे
8 अप्रैल मंगलवार पंजाब किंग्स (PBKS) मुल्लांपुर शाम 7:30 बजे
11 अप्रैल शुक्रवार कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) चेन्नई शाम 7:30 बजे
14 अप्रैल सोमवार लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) लखनऊ शाम 7:30 बजे
20 अप्रैल रविवार मुंबई इंडियंस (MI) मुंबई शाम 7:30 बजे
25 अप्रैल शुक्रवार सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) चेन्नई शाम 7:30 बजे
30 अप्रैल बुधवार पंजाब किंग्स (PBKS) चेन्नई शाम 7:30 बजे
3 मई शनिवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बेंगलुरु शाम 7:30 बजे
7 मई बुधवार कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) कोलकाता शाम 7:30 बजे
12 मई सोमवार राजस्थान रॉयल्स (RR) चेन्नई शाम 7:30 बजे
18 मई रविवार गुजरात टाइटंस (GT) अहमदाबाद दोपहर 3:30 बजे

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ