MS Dhoni: एमएस धोनी के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आएंगे। चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि महेंद्र सिंह धोनी रिटायर हो सकते हैं।
सीईओ काशी विश्वनाथन ने की पुष्टि
सीईओ काशी विश्वनाथन ने क्रिकबज से कहा, ‘धोनी आईपीएल का अगला सीजन खेलने के लिए तैयार हो गए हैं। हमें अब और क्या ही चाहिए। हम खुश है।” विश्वनाथन का यह बयान धोनी के उस बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपने करियर के बचे हुए कुछ सालों में क्रिकेट का लुत्फ उठाना चाहते हैं।
धोनी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था, “मैं बस पिछले कुछ सालों में जो भी क्रिकेट खेल पाया हूं, उसका लुत्फ उठाने की कोशिश कर रहा हूं।
जब आप प्रोफेशन क्रिकेट खेलते हैं तो आप इसे एन्जॉय नहीं कर पाते हैं। मैं यही करना चाहता हूं। यह आसान नहीं है।”
उन्होंने आगे कहा, ‘आप को अपनी चीजों पर ध्यान रखना पड़ेगा। मैं अब खेल को एन्जॉय करना चाहता हूं। मैं खुद को 9 महीने फिट रखता हूं ताकि ढाई महीने आईपीएल खेल सकूं। आप को इसी तरह से योजना बनानी होती है। लेकिन आप को थोड़ा सा शांत रहना पड़ता है।”
अनकैप्ड प्लेयर के रूप में रिटेन हो सकते हैं धोनी
सीएसके एमएस धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के रूप में रिटेन कर सकती है। रवींद्र जडेजा इस फ्रेंचाइजी के टॉप रिटेंशन हो सकते हैं। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और फिर मथीशा पथिराना होंगे।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सरफराज-नीतीश रेड्डी को मिली टीम में जगह
संबंधित खबरें
WWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
31 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
4 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
4 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
5 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines