वर्दी पर 3 स्टार, ASP देंगे सैल्यूट, DSP बनने पर मोहम्मद सिराज को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?

Mohammed Siraj DSP: मोहम्मद सिराज को तेलंगाना सरकार ने डीएसपी पद पर नियुक्त किया है। वह अब क्रिकेटर के साथ-साथ पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते भी नजर आएंगे।

Mohammed Siraj DSP

Mohammed Siraj DSP

विज्ञापन

Mohammed Siraj DSP: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज को तेलंगाना सरकार ने डीएसपी पद पर नियुक्त किया है। सिराज को इसी के साथ 600 गज का एक प्लॉट भी दिया गया है। सिराज ने तेलंगाना पुलिस महानिदेशक डॉ. जितेंद्र को रिपोर्ट करने के बाद पुलिस उपाधीक्षक के तौर पर पदभार संभाला। अब सिराज पुलिस की नौकरी के साथ-साथ क्रिकेट में देश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे। आपको बता दें कि पूर्व क्रिकेटर जोगिंदर शर्मा भी हरियाणा सरकार में डीएसपी के तौर पर कामकाज संभाल रहे हैं। वह अक्सर फील्ड में ड्यूटी पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। आइए आपको बताते हैं कि तेलंगाना सरकार में डीएसपी रैंक क्या है और इसके तहत मोहम्मद सिराज को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी।

वर्दी पर रहेंगे तीन स्टार  

सिराज को तेलंगाना सरकार ने ग्रेड-1 की नौकरी दी है। यह प्रदेश में ग्रुप-A ऑफिसर की नौकरी है। वह सहायक अधीक्षक (ASP) से ऊपर के अधिकारी रहेंगे और एसपी को रिपोर्ट करेंगे। सिराज की वर्दी पर 3 स्टार रहेंगे। राज्य में लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने और पेचीदा अपराधों के मामलों को सुलझाने में उनकी भूमिका बड़ी रहेगी। डीएसपी गजेटेड ऑफिसर होते हैं। उन्हें आगे चलकर आईपीएस में प्रमोट किया जा सकता है। इस रैंक का अधिकारी बनने के लिए किसी भी कैंडीडेट को राज्य प्रशासनिक सेवा की पीसीएस यानी राज्य सेवा परीक्षा पास करनी होती है, लेकिन सिराज को उनकी उपलब्धियों के लिए ये पद दिया गया है।

विज्ञापन

डीएसपी को क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं?  

डीएसपी को सरकारी आवास, ड्यूटी के लिए वाहन, सिक्योरिटी गार्ड, सर्वेंट, कुक, माली, आवास, यात्रा और अन्य भत्ते मिलते हैं। डीएसपी की बेसिक सैलरी तकरीबन 74000 रुपये तक हो सकती है। अन्य भत्ते मिला दिए जाएं तो यह 1 लाख रुपये महीने से ज्यादा हो सकती है। हालांकि अलग-अलग राज्यों में ये भत्ते अलग-अलग हो सकते हैं।

विज्ञापन

एएसपी रैंक तक के अधिकारी देंगे सैल्यूट 

मोहम्मद सिराज को कांस्टेबल से लेकर एएसपी रैंक तक के अधिकारी सैल्यूट देंगे। जबकि सिराज जब अपने सीनियर अधिकारियों से मिलेंगे, तो एक पुलिस अधिकारी के तौर पर सैल्यूट देना होगा। नियमानुसार, जब कोई अधीनस्थ अधिकारी अपने से सीनियर अधिकारी से मिलता है तो उसे सैल्यूट देकर सम्मान देना होता है। हर पुलिस अधिकारी को इसका पालन करना होता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ