Mohammed Shami: दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 28 अगस्त से हो चुकी है। नॉर्थ जोन बनाम ईस्ट जोन के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। ईस्ट जोन की ओर से भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि शमी पहले दिन अपनी टीम के लिए खासा प्रभावित नहीं कर सके। नॉर्थ जोन के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ खूब रन बनाए। शमी को पहले दिन निराशा के अलावा कुछ भी हाथ नहीं लगा।
कैसा रहा शमी का प्रदर्शन?
शमी ने पहले दिन खूब पसीन बहाए। लेकिन वह खासा कमाल नहीं कर सके। उन्होंने 17 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने 4 मेडन ओवर फेंके और कुल 55 रन खर्च किए। शमी को पहले दिन केवल 1 विकेट मिला। वह पूरे दिन पसीने बहाते रहे लेकिन उम्मीद के मुताबिक वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। शमी के अलावा मनीषी ने शानदार गेंदबाजी की। झारखंड के 21 साल के फिरकी गेंदबाज ने ईस्ट जोन की ओर से 19 ओवर में 90 रन खर्च कर 3 विकेट लिए।
एशिया कप में हुए नजरअंदाज
शमी ने आखिरी बार भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था। इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में मौका नहीं मिला है। भारत और इंग्लैंड के बीच भी खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में शमी को मौका नहीं मिला था। वहीं एशिया कप 2025 में भी वह नजरअंदाज हो गए। फिलहाल शमी भारतीय टीम में वापसी की राह तलाश कर रहे हैं।
ऐसा है मैच का हाल
नॉर्थ जोन की ओर से शुभमन खजोरिया और अंकित कुमार ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई। शुभम ने 26 रनों की पारी खेली, जबकि अंकित ने 30 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा यश धुल ने 39 और आयुष बदोनी ने 60 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली। नॉर्थ जोन की ओर से सभी बल्लेबाजों ने किश्तों में रन बनाए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक नॉर्थ जोन 75.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 308 रन बना चुकी है।
संबंधित खबरें
वॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
4 mins agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
38 mins agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
1 hr agoIPL से फिर टकराएगा PSL, पाकिस्तान ने किया तारीखों का ऐलान
1 hr agoजायसवाल 'बन' गए विकेटकीपर, क्या टीम इंडिया में बने रहने के लिए लिया फैसला?
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI दूसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
3 hrs ago'कई टैलेंटेड खिलाड़ी गायब हो गए..' वैभव सूर्यवंशी को कपिल देव ने दी चेतावनी
3 hrs agoरांची में रन बरसेंगे या स्पिनर्स का चलेगा जादू? जानें पिच का मिजाज
3 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines