Mohammed Shami: हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को 3-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा। 12 साल बाद टीम इंडिया ने घर पर टेस्ट सीरीज गंवाई है। इस सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हिस्सा नहीं ले पाए थें। अब उन्हें ऑस्ट्रेलिया में होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। शमी को बंगाल क्रिकेट बोर्ड ने टीम में जगह नहीं दी है।
बंगाल टीम में नहीं मिला मौका
उम्मीद जताई जा रही थी कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की सीरीज के बीच में वह पूरी तरह फिट हो जाएंगे और रणजी ट्रॉफी में भाग लेकर अपनी वापसी भारतीय टीम में सुनिश्ति करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है। शमी को बंगाल क्रिकेट बोर्ड ने आगामी रणजी ट्रॉफी मैच के लिए स्क्वाड में जगह नहीं दी है। बंगाल को आगामी मैच कर्णाटक और मध्य प्रदेश के खिलाफ खेलना है। शमी टखने की चोट से उबरने के बावजूद मैदान से बाहर हैं। शमी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने 100 फीसदी गेंदबाजी शुरू कर दी है, जिसके परिणाम भी अच्छे हैं।
अब माना जा रहा है कि शमी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। वह अब चैंपियंस ट्रॉफी के जरिए टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।
विश्व कप 2023 के बाद हुए चोटिल
शमी विश्व कप 2023 के बाद भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। तेज गेंदबाज ने इस प्रतियोगिता के बाद लंदन में सर्जरी कराई थी। वह तब से नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब कर रहे हैं। शमी अपनी गेंदबाजी और वर्क आउट से जुड़ा हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हैं।
बंगाल क्रिकेट टीम का स्क्वाड
अनुस्तुप मजूमदार (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), सुदीप चटर्जी, सुदीप घरामी, शाहबाज़ अहमद, रितिक चटर्जी, एविलिन घोष, शुवम डे, शाकिर हबीब गांधी, प्रदीप्ता प्रमाणिक, आमिर गनी, इशान पोरेल, सूरज सिंधु जयसवाल, मोहम्मद कैफ, रोहित कुमार, ऋषव विवेक।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: घर में ही फेल रोहित शर्मा की कप्तानी! 55 साल में पहली बार हुआ टीम इंडिया का ऐसा हश्र
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: अपने मन की करना पड़ा कोहली-रोहित को भारी, ठुकरा दी थी बीसीसीआई की खास गुजारिश
संबंधित खबरें
6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
9 mins agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
51 mins agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
2 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
2 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
2 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoसंजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
4 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines