New Zealand vs Pakistan ODI Series: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान वनडे सीरीज अब खत्म हो गई है। सीरीज का आखिरी मैच बीते दिन 5 अप्रैल को खेला गया, इस मैच में भी पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज में पाकिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ हुआ। इस मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम के कप्ताम मोहम्मद रिजवान ने ऐसा बयान दिया, जिसपर फैंस भड़क उठे हैं और सोशल मीडिया पर रिजवान को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।
रिजवान पर भड़के फैंस
तीसरे वनडे मैच में मिली हार के बाद मोहम्मद रिजवान ने कहा “चैंपियंस ट्रॉफी और इस सीरीज के बाद, हम अतीत को भूल जाएंगे। पाकिस्तान में हमारे लिए पीएसएल एक बड़ा टूर्नामेंट है, उम्मीद है कि हमारा देश इसका आनंद उठाएगा। उम्मीद है कि हम पीएसएल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।” ये बयान सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर रिजवान को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा बेशर्म।
एक अन्य यूजर ने लिखा “यही एकमात्र लीग है जहां पाकिस्तानी क्रिकेटरों को जीत मिल रही है….बाकी तो सीखना ही है।”
तीसरे मैच में पाकिस्तान को मिली 43 रन से हार
तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 42 ओवर में 8 विकेट खोकर 264 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली थी, जिसमें 6 छक्के और 1 चौका शामिल था। इसके अलावा राइज मारिउ ने 58 रन बनाए थे, जिसमें उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के निकले थे।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 40 ओवर में 221 रन पर ढेर हो गई थी। पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 50 रन की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान बाबर ने 4 चौके और 2 छक्का लगाया था। इसके अलावा कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 37 और अब्दुल्ला शफीक ने 33 रन बनाए थे। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए बेन सियर्स ने 9 ओवर में 34 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- NZ vs PAK: एक थ्रो ने कर दी इमाम-उल-हक की हालत खराब, एम्बुलेंस से ले जाए गए मैदान से बाहर
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines