Mohan Kumar
पत्रकारिता में लगभग आठ साल का अनुभव है। हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से सफर शुरू हुआ जो टीवी 9 और एडिटरजी जैसे पड़ावों से गुजरा। देश-विदेश और स्पोर्ट्स की खबरें पढ़ना और लिखना पसंद है।
Read More---विज्ञापन---
Imam Ul haq Injury: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में सीरीज के तीसरे और अंतिम वनडे के दौरान नॉन-स्ट्राइकर छोर पर फील्डर के थ्रो से जबड़े में चोट लगने के कारण मैदान से बाहर ले जाया गया। इमाम को बहुत दर्द हो रहा था और उन्हें मैदान पर ही डॉक्टर की मदद लेनी पड़ी। इसके बाद उन्होंने एम्बुलेंस से मैदान से बाहर ले जाया गया।
𝗠𝗢𝗦𝗧 𝗨𝗻𝘂𝘀𝘂𝗮𝗹 𝗜𝗻𝗷𝘂𝗿𝘆 𝗘𝗩𝗘𝗥:
Throw from the Fielder got stuck in the Helmet of Imam, injuring his jaw. Prayers for him.#Imamulhaq #PAKvNZ pic.twitter.com/60UhxClj9M— Pakistan Cricket Team USA FC (@DoctorofCricket) April 5, 2025
यह घटना बारिश से बाधित मैच में पाकिस्तान के रन चेज के तीसरे ओवर के दौरान हुई। इमाम ने विलियम ओरोर्के की गेंद को ऑफ-साइड की ओर खेला और एक रन लेने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान थ्रो नॉन-स्ट्राइकर एंड की तरफ आया, जहां गेंद सीधे जाकर इमाम के हेलमेट में लगी। गेंद लगने के बाद पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज ने अपना हेलमेट उतार दिया और अपना जबड़ा पकड़ लिया। इमाम ने इस वाकये से पहले सात गेंदों का सामना किया और एक रन बनाया।
Get well soon imam ul haq pic.twitter.com/vZNRxj9nmV
— Ibrahim (@Ibrahim___56) April 5, 2025
यह भी पढ़ें: IPL 2025: कप्तान हार्दिक पर भड़के मुंबई के मालिक आकाश अंबानी, बीच मैच दिया ऐसा रिएक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पुष्टि की कि उस्मान खान को इमाम के स्थान पर कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में नामित किया गया है। बता दें कि उनसे पहले पिछले मैच में हारिस रऊफ के हेलमेट पर गेंद लगी थी और नसीम शाह को उनकी जगह कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर मैदान में उतारा गया था। इस मैच में नसीम ने टीम के लिए जोरदार फिफ्टी जड़ी थी, जो इस फॉर्मेट में उनकी पहली फिफ्टी है।
इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टीम ने बदलाव करते हुए नसीम शाह की जगह हारिस रऊफ को मौका दिया। उन्होंने मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हुए निक केली को सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट कर दिया।
इसके बाद हेनरी निकोल्स ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन उनको तेज गेंदबाज अकिफ जावेद ने पवेलियन भेज दिया। निकोल्स ने 40 गेंदों पर 31 रन बनाए। टीम के लिए युवा राइस मारिउ ने 58 रनों की शानदार पारी खेली। उन्हें बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज सूफियान मुकीम ने आउट किया। इसके बाद आखिरी ओवर में माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली।
यह भी पढ़ें: रिटायर्ड आउट और रिटायर्ड हर्ट में क्या है अंतर? आसान भाषा में जानें पूरी जानकारी
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।