Live Updates
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: चेन्नई ने मुंबई को 103 रनों से हराया
आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों के बड़े अंतर से हराया. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने 208 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में मुंबई की टीम 104 रन पर ही सिमट गई. मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने 36 रन और तिलक वर्मा ने 37 रन की पारी खेली, लेकिन टीम के बाकी खिलाड़ी फ्लॉप रहे और टीम 19 ओवर में ही ढेर हो गई. वहीं, चेन्नई की ओर से अकील हुसैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए. उनके अलावा, नूर अहमद ने 2 विकेट झटके, जबकि मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन और गुरजपनीत सिंह को 1-1 सफलता मिली.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: मुंबई का 9वां विकेट गिरा
18वें ओवर की पहली गेंद पर मुंबई का 9वां विकेट गिरा. शार्दुल ठाकुर सिर्फ 6 रन बनाकर अंशुल कंबोज की गेंद पर आउट हो गए.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: मुंबई का 8वां विकेट गिरा
17वें ओवर की आखिरी गेंद पर मुंबई को कृष भगत के रूप में 8वां झटका लगा. कृष सिर्फ 7 बनाकर गुरजपनीत सिंह की गेंद पर आउट हो गए. 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 8 विकेट पर 100 रन है.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: मुंबई ने 16 ओवर में बनाए 99 रन
मंबई ने 16 ओवर में 7 विकेट पर 99 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 24 गेंदों पर 109 रनों की जरूरत है. फिलहाल कृष भगत 7 रन और शार्दुल ठाकुर 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: सूर्यकुमार यादव लौटे पवेलियन
14वें ओवर की पहली गेंद पर मुंबई को सूर्यकुमार यादव के रूप में सातवां झटका लगा. सूर्यकुमार 30 गेंद पर 36 रन बनाकर अखिल हुसैन के गेंद पर आउट हो गए.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: मुंबई को लगा छठा झटका
13वें ओवर में मुंबई को बैक टू बैक दो छठे लगे. हार्दिक पांड्या और शेफरॉन रदरफोर्ड बिना खाता खोले नूर अहमद की गेंद पर आउट हो गए.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: मुंबई को लगा चौथा झटका
12वें की 5वीं गेंद पर मुंबई को तिलक वर्मा के रूप में चौथा झटका लगा. तिलक 29 गेंदों पर 27 रन बनाकर अकील हुसैन की गेंद पर आउट हो गए.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: मुंबई ने 10 ओवर में बनाए 69 रन
CSK के खिलाफ मुंबई ने शुरुआती 10 ओवर में 3 विकेट पर 69 रन बना लिए हैं. फिलहाल सूर्यकुमार यादव 30 रन और तिलक वर्मा 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: मुंबई ने पावरप्ले में बनाए सिर्फ 29 रन
CSK के खिलाफ मुंबई की टीम पावरप्ले में सिर्फ 29 रन बना सकी और तीन विकेट भी गंवा दिए. पावरप्ले में दानिश मालेवर (0), क्विंटन डी कॉक (7) और नमन धीर (0) आउट हुए. फिलहाल सूर्यकुमार यादव 11 रन और तिलक वर्मा 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: मुंबई को लगा तीसरा झटका
तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई को नमन धीर के रूप में तीसरा झटका लगा. नमन को अकील हुसैन ने बिना खाता खोले ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: मुंबई को लगा दूसरा झटका
दूसरे ओवर की 5वीं गेंद पर मुंबई को क्विंटन डी कॉक के रूप में दूसरा झटका लगा. डी कॉक 10 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाकर मुकेश चौधरी की गेंद पर आउट हो गए. 2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट पर 11 रन है.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: मुंबई को लगा पहला झटका
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को पहले ही ओवर में दानिश मालेवर के रूप में पहला झटका लगा. मालेवर बिना खाता खोले अकील हुसैन की गेंद पर आउट हो गए. मुंबई ने पहले ओवर में एक विकेट खोकर 7 रन बनाए.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए क्विंटन डी कॉक और दानिश मालेवर पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से स्पिनर अकील हुसैन पहला ओवर फेंकने आए हैं.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: चेन्नई ने दिया 208 रनों का लक्ष्य
आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने 208 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए. टीम के लिए संजू सैमसन ने शानदार शतक जड़ा और 54 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की बेहतरीन पारी खेली. संजू के अलावा, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 रन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 21 रन बनाए. वहीं, मुंबई की ओर से अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि जसप्रीत बुमराह और मिचेल सेंटनर को 1-1 विकेट मिला.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: चेन्नई को लगा छठा झटका
18वें ओवर की आखिरी गेंद पर चेन्नई को जेमी ओवरटन के रूप में छठा झटका लगा. ओवरटन सिर्फ 15 रन बनाकर अश्विनी कुमार की गेंद पर आउट हो गए.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: चेन्नई को लगा 5वां झटका
17वें ओवर की 5वीं गेंद पर चेन्नई को कार्तिक शर्मा के रूप में 5वां झटका लगा. कार्तिक 19 गेंदों पर 18 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट हो गए.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: चेन्नई ने 15 ओवर में बनाए 149 रन
चेन्नई ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 149 रन बना लिए हैं. फिलहाल संजू सैमसन 62 रन और कार्तिक शर्मा 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: चेन्नई को लगा चौथा झटका
11वें ओवर की आखिरी गेंद पर चेन्नई को डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में चौथा झटका लगा. ब्रेविस 11 गेंदों पर 21 रन बनाकर अश्विनी कुमार की गेंद पर आउट हो गए. 11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 4 विकेट पर 122 रन है.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: संजू सैमसन ने ठोका तूफानी अर्धशतक
MI के खिलाफ संजू सैमसन ने तूफानी अर्धशतक जड़ दिया है. सैमसन ने 26 गेंदों में 6 चौके और 3 छ्क्कों के साथ अपना पचासा पूरा किया.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: चेन्नई का स्कोर 100 के पार
चेन्नई सुपर किंग्स ने MI के खिलाफ 10वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया. चेन्नई ने शुरुआती 10 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं. फिलहाल संजू सैमसन 48 रन और डेवाल्ड ब्रेविस 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: चेन्नई को लगा तीसरा झटका
9वें ओवर की पहली गेंद पर चेन्नई को शिवम दुबे के रूप में तीसरा झटका लगा. दुबे सिर्फ 5 रन बनाकर अल्लाह गजनफर की गेंद पर आउट हो गए. 8.1 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 3 विकेट पर 91 रन है.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: चेन्नई ने पावरप्ले में बनाए 73 रन
MI के खिलाफ चेन्नई ने पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 73 रन बना लिए हैं, लेकिन टीम ने दो विकेट भी गंवा दिए. पावरप्ले में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 22 रन और सरफराज खान 14 रन बनाकर आउट हुए. फिलहाल संजू सैमसन 31 और शिवम दुबे एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: चेन्नई को लगा दूसरा झटका
छठे ओवर की चौथी गेंद पर चेन्नई को सरफराज खान के रूप में दूसरा झटका लगा. सरफराज 8 गेंदों पर 14 रन बनाकर मिचेल सेंटनर की गेंद पर आउट हो गए.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे CSK के खिलाड़ी?
MI के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं. दरअसल, मंगलवार को चेन्नई के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की मां का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया था. इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधी है.
This one is for Mukesh’s mother.
In her memory and in solidarity with Mukesh, we wear black armbands and play with a little more in our hearts today. pic.twitter.com/OKk6bmPK4e
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 23, 2026
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: चेन्नई को लगा पहला झटका
तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर चेन्नई को कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में पहला झटका लगा. ऋतुराज 14 गेंदों पर 22 रन बनाकर अल्लाह गजनफर की गेंद पर आउट हो गए. 3 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर एक विकेट पर 32 रन है.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: चेन्नई की दमदार शुरुआत
चेन्नई ने मुंबई के खिलाफ दमदार शुरुआत की है और शुरुआती 2 ओवर में बिना किसी नुकसान 26 रन बना लिए हैं. फिलहाल ऋतुराज गायकवाड़ 17 रन और सरफराज खान 5 रन बनाकर खेल रहे हैं.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहला ओवर फेंकने आए हैं.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन
मुंबई इंडियंस : विल जैक्स, राज बावा, शार्दुल ठाकुर, दानिश मालेवार, मयंक मारकंडे.
चेन्नई सुपर किंग्स: प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, अकेल हुसैन, उर्विल पटेल.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: चेन्नई की प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव
इस अहम मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है. मैथ्यू शॉर्ट की जगह प्रशांत वीर को टीम में शामिल किया गया है. वहीं, मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस
MI vs CSK मैच के लिए अब से कुछ ही देर में यानी 7 बजे टॉस होगा. मैच टॉस के आधे घंटे बाद 7.30 बजे शुरू होगा.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: कैसा है मौसम का हाल?
MI vs CSK मैच के दिन मुंबई का मौसम गर्म और उमस भरा हो सकता है. शाम के समय तापमान करीब 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, साथ ही नमी भी अधिक होगी. हालांकि, बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होने की उम्मीद है.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: वानखेड़े की पिच रिपोर्ट
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है. आईपीएल 2026 में यहां अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 218 रन रहा है. इन मैचों में से दो में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. दोनों ही टीमों की बल्लेबाजी मजबूत है, इसलिए गेंदबाजों को रन रोकने के लिए बेहद सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करनी होगी.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, सरफराज खान (विकेटकीपर), शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अंशुल कम्बोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, गुरजपनीत सिंह.
इम्पैक्ट प्लेयर – एमएस धोनी.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, कृष्ण भरत, मिचेल सैंटनर, विल जैक्स, जसप्रीत बुमराह.
इम्पैक्ट प्लेयर – अश्विनी कुमार.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: रोहित शर्मा की वापसी पर सस्पेंस
MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा फिलहाल हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से वह पिछले 2 मैच नहीं खेल पाए हैं. रोहित ने मंगलवार को अभ्यास नहीं किया और ऐसे में उनके आज खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है. रोहित के खेलने पर फैसला टॉस से पहले ही लिया जा सकता है.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं?
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी काल्फ इंजरी के कारण अब तक इस सीजन मैदान पर नहीं उतर पाए हैं. हालांकि, धोनी अब पूरी तरह फिट हैं और वह इस मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. हालांकि, वह इस मैच में खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला टॉस के बाद होगा.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: चेन्नई के लिए जीत बेहद जरूरी
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने भी इस सीजन अब तक 6 मैच खेले हैं, जिनमें उसे 2 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है. 4 अंकों के साथ टीम 8वें पायदान पर है. प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए चेन्नई के लिए आने वाले मुकाबलों में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी मुंबई
हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा है. टीम ने अब तक 6 मुकाबलों में से सिर्फ 2 में जीत दर्ज की है और 4 अंकों के साथ पॉइंटस टेबल में 7वें स्थान पर है. MI ने लगातार 4 मैच हारने के बाद अपने पिछले मुकाबले में जीत हासिल की थी और टीम इस लय को बरकरार रखना चाहेगी. टॉप-4 में जगह बनाने के लिए उसे अपने बचे हुए 8 मैचों में कम से कम 5 जीत हासिल करनी होंगी.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: चेन्नई में हुई आकाश मधवाल की एंट्री
मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहम मुकाबले से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वॉड में एक नए खिलाड़ी की एंट्री हुई है. CSK ने चोटिल आयुष म्हात्रे के रिप्लेसमेंट के रूप में ऑलराउंडर आकाश मधवाल की जगह टीम में शामिल किया है. फ्रेंचाइजी ने मधवाल को 30 लाख रुपये में साइन किया है.
अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें- MI के खिलाफ मुकाबले से पहले बदल गया CSK का स्क्वॉड, टीम में हुई इस मैच विनर की एंट्री
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: किसका पलड़ा रहा है भारी?
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो MI का पलड़ा थोड़ी भारी नजर आता है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 39 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें मुंबई ने 21 मुकाबले जीते हैं, जबकि चेन्नई ने 18 मैच अपने नाम किए हैं. हालांकि, पिछले 5 मैचों में चार बार CSK ने बाजी मारी है.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अंशुल कम्बोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैट हेनरी, एमएस धोनी, अकील होसेन, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, उर्विल पटेल, अमन खान, जैकरी फॉल्क्स, आकाश मधवाल.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस की टीम
क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवर, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार.
MI vs CSK IPL 2026 Live Score: आज मुंबई और चेन्नई में होगी कड़ी टक्कर
आईपीएल 2026 में आज (23 अप्रैल) दो राइवल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स एक-दूसरे भिड़ेंगी. यह हाई वोल्टेज मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमें अब तक 6-6 मैच खेल चुकी हैं और 4-4 मुकाबले गंवाए हैं. प्लेऑफ के लिहाज से यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम होने वाला है
IPL 2026, Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Highlights: आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला गुरुवार, 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई को 103 रनों के बड़े अंतर से करारी मात दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने 208 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में मुंबई की टीम 19 ओवर में ही 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 29 गेंदों पर 37 रन और सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली. लेकिन इन दोनों के अलावा, टीम का कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाया. वहीं, चेन्नई की ओर से अकील हुसैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए. उनके अलावा, नूर अहमद ने 2 विकेट झटके, जबकि मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन और गुरजपनीत सिंह को 1-1 सफलता मिली.
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए. टीम के लिए संजू सैमसन ने शानदार शतक जड़ा और 54 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की बेहतरीन पारी खेली. यह संजू का 5वां आईपीएल शतक है. इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के जड़े. उनके अलावा, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 रन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 21 रन बनाए. वहीं, मुंबई की ओर से अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि जसप्रीत बुमराह और मिचेल सेंटनर को 1-1 विकेट मिला. यह चेन्नई की इस सीजन 7 मैचों में तीसरी जीत है और इसी के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई की टीम 7 में से 5 मैच हारकर 8वें नंबर पर है.
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
6 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
58 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines