Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पेरिस ओलंपिक की शुरुआत 26 जुलाई से होगी और इसका समापन 11 अगस्त को होगा। इस बार फैंस को उम्मीद है कि भारत के पदकों की संख्या दहाई अंक में पहुंच जाएगी। पिछली बार ओलंपिक में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल सहित भारत ने कुल 7 पदक जीते थे।
इस बार खेलों के महाकुंभ ने भारत की तरफ से कुल 117 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। इसमें से 24 सशस्त्र बल के जवान हैं। इन 24 एथलीटों में 22 पुरुष और 2 महिलाएं हैं। ये पहली बार हुआ है जब ओलंपिक दल में भारतीय सेना की दो महिला खिलाड़ियों को जगह मिली है।
नीरज चोपड़ा पर टिकी निगाह
स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीता था। वो भारतीय सेना में सूबेदार हैं। इस बार भी उन्हें गोल्ड मेडल की आस है। उन्होंने 2023 एशियाई खेलों, 2023 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप, 2024 डायमंड लीग और 2024 पावो नुरमी खेलों में गोल्ड मेडल जीता था।
पहली बार सेना की दो महिला खिलाड़ी लेंगी हिस्सा
हवलदार जैस्मीन लेम्बोरिया और सीपीओ रितिका हुड्डा भी इस ओलंपिक में नजर आएंगी। ये पहली बार है जब सेना से जुड़ी हुई दो महिला खिलाड़ी खेलों के महाकुंभ में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। जैस्मीन ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक जीता था। जबकि रितिका हुड्डा ने 2023 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप की कांस्य पदक जीता था। रीतिका हुड्डा कुश्ती में और जैस्मीन लेम्बोरिया मुक्केबाजी में हिस्सा लेंगी।
सेना के ये खिलाड़ी भी दिखाएंगे अपना दांव
इस बार ओलंपिक में सूबेदार अमित पंघाल (मुक्केबाजी), सीपीओ तेजिंदर पाल सिंह तूर (शॉटपुट), सूबेदार अविनाश साबले (3000 मीटर स्टीपलचेज), सीपीओ मुहम्मद अनस याहिया, पीओ मुहम्मद अजमल, सूबेदार संतोष कुमार और JWO मिजो चाको कूरियन (पुरूषों की चार गुणा 400 मीटर रिले), JWO अब्दुल्ला अबूबकर (ट्रिपल जंप), सूबेदार तरुणदीप राय और धीरज बोम्मादेवरा (तीरंदाजी) और नायब सूबेदार संदीप सिंह (निशानेबाजी) भी पदक के लिए जंग लड़ते हुए दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें: इस वजह से हार्दिक को नहीं चुना गया टी20 क्रिकेट टीम का कप्तान, सूर्यकुमार ने मारी बाजी
ये भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे पर कौन करेगा टीम इंडिया के लिए ओपनिंग? सामने आए ये 3 बड़े नाम
ये भी पढ़ें: IPL 2024: क्या दिल्ली कैपिटल्स छोड़ने जा रहे हैं ऋषभ पंत? थाम सकते हैं इस फ्रेंचाइजी का हाथ
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
32 mins agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
58 mins agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
1 hr agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
3 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
5 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
5 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines