IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से खेला जा रहा है. 7 जून को दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया. दूसरे दिन भारत ने 564/8 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इस मैच में भारत की ओर से मानव सुथार को डेब्यू कैप मिली थी. उन्होंने पहले ही मैच में बड़ा कमाल कर 25 साल पुराने रिकॉर्ड को दोहरा दिया. सुथार ने पहले ओवर में विकेट लेते ही बड़ा कारनामा करने वाले भारत के आठवें खिलाड़ी बन गए हैं.
सुथार ने 25 साल बाद दोहराया इतिहास
दरअसल भारत की ओर से किसी गेंदबाज ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच के पहले ओवर में 25 साल पहले विकेट लिया था. ये कारनामा भारत की ओर से टीनू योहनान ने किया था, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2001 में अपने पहले ओवर की चौथी गेंद पर विकेट लिया था. अब 25 साल बाद मानव सुथार ने भारत के लिए डेब्यू टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ओव की चौथी गेंद पर विकेट लिया. सबसे पहले भारत के लिए ये कारनामा वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 1958 में मोंटू बनर्जी ने किया था. उन्होंने 5वीं गेंद पर पहला विकेट हासिल किया था.
सुथार की शानदार गेंदबाजी
खेल के दूसरे दिन सुथार ने बल्लेबाजी में भी अपना योगदान दिया. उन्होंने 41 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इसके बाद गेंदबाजी में उन्होंने कमाल किया. उन्होंने 15.5 ओवर में 21 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लिया. सुथार ने अब्दुल मलिक, रहमानउल्लाह गुरबाज और अफसर जजई को अपना शिकार बनाया.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: ऋषभ पंत के नाम जुडा अनचाहा रिकॉर्ड
भारत के लिए डेब्यू टेस्ट मैच में पहले ओवर में विकेट लेने वाले खिलाड़ी
मोंटू बनर्जी – बनाम वेस्टइंडीज (साल 1948, पहले ओवर की 5वीं गेंद)
मनोहर हार्दिकर – बनाम वेस्टइंडीज (साल 1958, पहले ओवर की तीसरी गेंद)
वमन कुमार – बनाम पाकिस्तान (साल 1961, पहले ओवर की छठी गेंद)
चेतन शर्मा – बनाम पाकिस्तान (साल 1984, पहले ओवर की 5वीं गेंद)
डब्ल्यूवी रमन – बनाम वेस्टइंडीज (साल 1988, पहले ओवर की चौथी गेंद)
नीलेश कुलकर्णी – बनाम श्रीलंका (साल 1997, पहले ओवर की पहली गेंद)
टीनू योहानन – बनाम इंग्लैंड (साल 2001, पहले ओवर की चौथी गेंद)
मानव सुथार – बनाम अफगानिस्तान (साल 2026, पहले ओवर की चौथी गेंद)
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: भारत के इन 5 खिलाड़ियों ने अफगानिस्तान का किया बंटाधार, दूसरे दिन लगभग तय हुई मेहमान टीम की हार!
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
1 hr agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
1 hr agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
1 hr agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
3 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
4 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines