हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'पाकिस्तान जिंदाबाद...' ऑस्ट्रेलिया में शुभमन गिल के साथ शख्स ने की बदतमीजी, दंग रह गए भारतीय कप्तान

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के बीच शुभमन गिल के साथ पाकिस्तानी फैन ने बदतमीजी कर दी है. गिल का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर इस शख्स की जमकर आलोचना हो रही है.

विज्ञापन

Shubman Gill: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. दूसरा मैच 23 अक्टूबर को खेला जाना है. लेकिन इस मैच से पहले सोशल मीडिया पर शुभमन गिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तानी फैन गिल के साथ बदतमीजी करता हुआ दिखाई दे रहा है. पाकिस्तानी शख्स की इस हरकत के बाद लोग इसे काफी ट्रोल भी कर रहे हैं.

गिल के साथ हुई बदतमीजी

भारतीय टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम गंवा चुकी है. अब दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया की सड़क पर टहल रहे थे, इस दौरान एक पाकिस्तानी शख्स गिल से पहले हाथ मिलाता है. फिर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाता है. पाकिस्तानी शख्स की इस हरकत देख शुभमन गिल दंग रह जाते हैं. अब गिल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

सीरीज 1-1 से बराबर करने पर भारतीय टीम की निगाहें

भारतीय टीम पहला मुकाबला गंवाने के बाद सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही है. दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जाएगा. इस मुकाबले को अपने नाम करने लिए भारतीय टीम उतरेगी. पहले मैच में रोहित शर्मा, विराट कोहली के अलावा शुभमन गिल फ्लॉप हो गए थे. हालांकि दूसरे मैच में इन खिलाड़ियों से खासा उम्मीदें रहने वाली हैं.

विज्ञापन

भारत ने दिखाई थी औकात

एशिया कप 2025 के दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था. इस टूर्नामेंट में दोनों देश 3 बार आमने सामने हुए थे और तीनों ही बार भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम का बॉयकॉट किया था और हाथ नहीं मिलाया था. वहीं फाइनल जीतने के बाद भी भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी.

दूसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: पहले मैच में जीत के बाद बदल गई ऑस्ट्रेलियाई टीम, 3 धुरंधरों की एंट्री, गिल की बढ़ेगी परेशानी!

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola