---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs ENG: क्यों पंत की जगह राहुल को मिलेगा Playing 11 में मौका? आंकड़ों में समझें

India vs England 1st ODI: पहले वनडे मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल और ऋषभ पंत में से किसको मौका मिलेगा ये बड़ा सवाल है। हालांकि आंकड़ों में राहुल का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

---विज्ञापन---

India vs England 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच 6 फरवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में दो विकेटकीपर बल्लेबाजों को शामिल किया गया है। जिसमें केएल राहुल और ऋषभ पंत शामिल हैं। अब देखने वाली बात होगी कि पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में किस विकेटकीपर को मौका मिलता है? हालांकि, आंकड़ों की बात करें तो केएल राहुल का पलड़ा ऋषभ पंत पर भारी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

केएल राहुल का पलड़ा भारी

जबसे ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एक्सीडेंट के बाद से वापसी हुई है लगातार उनको टीम में मौका मिल रहा है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज में पंत टीम इंडिया का हिस्सा थे, उससे पहले उनको टी20 विश्व कप में भी चुना गया था।, लेकिन जब बात वनडे क्रिकेट की आती है तो केएल राहुल का पलड़ा पंत पर भारी पड़ता हुआ दिखाई देता है। वनडे में राहुल को पंत से ज्यादा अनुभव है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: क्या इस सीजन खेलेंगे तेज गेंदबाज मयंक यादव? फिटनेस को लेकर जहीर खान ने दिया अपडेट

---विज्ञापन---

वनडे क्रिकेट में राहुल-पंत का प्रदर्शन

सबसे पहले बात अगर ऋषभ पंत की करें तो उन्होंने अभी तक टीम इंडिया के लिए 31 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए पंत ने 871 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं। वनडे में पंत का स्ट्राइक रेट 106.22 का है।

---विज्ञापन---

वहीं केएल राहुल ने अभी तक भारत के लिए 77 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने 2851 रन बनाए हैं। इस दौरान राहुल के बल्ले से 7 शतक और 18 अर्धशतक निकले हैं। वनडे क्रिकेट में राहुल का स्ट्राइक रेट 87.56 का रहा है। वनडे विश्व कप 2023 में भी राहुल टीम इंडिया का हिस्सा थे। ऐसे में आंकड़ों के हिसाब से राहुल को पहले वनडे में पंत की जगह मौका मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:- WPL 2025: गुजरात जायंट्स को मिला नया कप्तान, इस खिलाड़ी के हाथ में टीम की कमान

First published on: Feb 05, 2025 01:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola