Mohan Kumar
पत्रकारिता में लगभग आठ साल का अनुभव है। हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से सफर शुरू हुआ जो टीवी 9 और एडिटरजी जैसे पड़ावों से गुजरा। देश-विदेश और स्पोर्ट्स की खबरें पढ़ना और लिखना पसंद है।
Read More---विज्ञापन---
WPL 2025: ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 के आगामी सीजन के लिए गुजरात जायंट्स का नया कप्तान बनाया गया है। उन्होंने नए कप्तान के रूप में हमवतन बेथ मूनी की जगह ली है। लीग की शुरुआत से ही गार्डनर गुजरात की टीम का अहम हिस्सा रही हैं। उन्होंने पिछले दो सीजन में 324 रन बनाए और गेंद से भी कमाल दिखाते हुए 17 विकेट झटके।
🚨 Captain Announcement 🚨
Ashleigh Gardner is the 🆕 Gujarat Giants Captain Ⓒ and will lead the team from #TATAWPL 2025 onwards 👌@Giant_Cricket pic.twitter.com/x8CUVHY0Oq
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) February 5, 2025
गुजरात का कप्तान नियुक्त किए जाने पर गार्डनर ने कहा, ‘गुजरात जायंट्स का कप्तान बनाया जाना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मुझे इस टीम का हिस्सा बनना बहुत पसंद है और मैं आगामी सीजन में इस शानदार टीम को लीड करने के लिए उत्साहित हूं। हमारे पास युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन मिक्स-अप है और हमारी टीम में भारतीय टैलेंट भरा हुआ है। मैं टीम के साथ काम करने और अपने फैंस को गौरवान्वित करने के लिए उत्सुक हूं।’
🚨 BREAKING NEWS 🚨
Ashleigh Gardner to lead Gujarat Giants in the upcoming WPL 2025. #CricketTwitter #WPL2025 pic.twitter.com/LYYT25g54o
— Female Cricket (@imfemalecricket) February 5, 2025
यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका के David Miller ने रचा इतिहास, एबी डिविलियर्स को भी कर दिया पीछे
ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख खिलाड़ियों में से एक गार्डनर दो बार की बेलिंडा क्लार्क अवॉर्ड विजेता हैं। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर कंगारू टीम को 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। वह 2023 में दक्षिण अफ्रीका में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रही थीं।
गार्डनर की नियुक्ति पर टीम के हेड कोच माइकल क्लिंगर ने कहा, ‘वह एक कड़ी कॉम्पिटीटर हैं। उनकी मैच को लेकर जागरूकता, स्किल और खिलाड़ियों को प्रेरित करने की क्षमता उन्हें गुजरात जायंट्स की कप्तानी के लिए बेहतर ऑप्शन बनाती है। हमें विश्वास है कि वह आगे बढ़कर टीम को लीड करेंगी और टीम को एक सफल अभियान की ओर ले जाएंगी।’
यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी में कौन होगा ऑस्ट्रेलिया का नया कप्तान? 2 खिलाड़ियों का नाम आया सामने
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।