KL Rahul LSG IPL 2025: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले केएल राहुल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ सुपर जायंट्स ने नहीं, बल्कि राहुल ने लखनऊ टीम की ओर से न खेलने का फैसला किया है। राहुल ने लखनऊ की ओर से पेश की गई करोड़ों की डील को भी ठुकरा दिया है। तीन सीजन टीम की कप्तानी करने वाले राहुल को लखनऊ सबसे मोटी रकम देकर रिटेन करना चाहती थी। हालांकि, राहुल ने टीम से अलग होने का फैसला लिया है।
राहुल ने ठुकराई डील
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की खबर के अनुसार, केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ आईपीएल में आगे खेलना नहीं चाहते हैं। राहुल ने लखनऊ की टीम से अलग होने का फैसला खुद से लिया है। गौरतलब है कि पहले ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि लखनऊ राहुल को उनकी स्लो बल्लेबाजी की वजह से रिटेन करने के मूड में नहीं है। खबर के मुताबिक, राहुल लखनऊ की रिटेन होने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में टॉप पर थे और टीम उन्हें 18 करोड़ रुपये देने को तैयार थी। हालांकि, राहुल ने निजी और प्रोफेशनल कारणों का हवाला देते हुए लखनऊ से अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है।
कई बड़ी टीमें कर रही हैं राहुल को अप्रोच
रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ छोड़ने की पूरी तैयारी कर चुके केएल राहुल को कुछ बड़ी टीमों ने अप्रोच किया है। इसमें सबसे बड़ा नाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स का है। राहुल आरसीबी की ओर से पहले भी खेल चुके हैं और उनका प्रदर्शन दमदार रहा था। वहीं, पांच बार की चैंपियन सीएसके ने भी विकेटकीपर बल्लेबाज में दिलचस्पी दिखाई है। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स भी राहुल को अपनी टीम से जोड़ने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं। बता दें कि सभी टीमों को अपने रिटेन किए गए प्लेयर्स की लिस्ट 31 अक्टूबर तक बीसीसीआई को सौंपनी है।
सातवें स्थान पर रही थी लखनऊ
आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। राहुल की कप्तानी में टीम प्लेऑफ का टिकट हासिल करने में नाकाम रही थी। पिछले सीजन खेले 14 मैचों में से लखनऊ को 7 में जीत नसीब हुई थी, जबकि इतने ही मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था। टीम ने टूर्नामेंट का अंत सातवें स्थान पर रहते हुए किया था।
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
7 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
33 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines