LSG के खिलाफ इतिहास रचने की दहलीज पर केएल राहुल, विराट कोहली और डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड होगा चकनाचूर?

KL Rahul: केएल राहुल आईपीएल 2025 में विराट कोहली और डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। वह एलएसजी के खिलाफ बड़ा करिश्मा करने से केवल 49 रन दूर हैं।

IPL 2025 - 2025-04-22T154903.410
विज्ञापन

KL Rahul: 22 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में केएल राहुल अपनी पुरानी टीम यानी एलएसजी से भिड़ने के लिए तैयार हैं। राहुल के पास इस मैच में इतिहास रचने का मौका है। वह 49 रन बनाते ही इतिहास रचेंगे। साथ ही विराट कोहली और डेविड वॉर्नर जैसे खिलाड़ी को पीछे छोड़ देंगे। केएल राहुल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा सकती है।

विराट कोहली और डेविड वॉर्नर छूट जाएंगे पीछे

आईपीएल में सबसे तेज 5000 रन बनाने की उपलब्धि से केएल राहुल अब सिर्फ 51 रन दूर हैं। राहुल ने अब तक 129 पारियों में 4949 रन बनाए हैं और अगर वह आगामी मैचों में यह अंतर पूरा कर लेते हैं, तो वह डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। वर्तमान में यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के नाम है, जिन्होंने 135 पारियों में 5000 रन का आंकड़ा छुआ था।

विज्ञापन

अगर राहुल यह उपलब्धि हासिल करते हैं, तो वह न केवल वॉर्नर को पीछे छोड़ेंगे, बल्कि आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन जाएंगे। इस सूची में भारतीय स्टार विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 157 पारियों में यह मील का पत्थर हासिल किया था। कोहली आईपीएल में 5000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे और लंबे समय तक यह रिकॉर्ड उन्हीं के नाम रहा।

आईपीएल 2025 में शानदार केएल राहुल

केएल राहुल की बल्लेबाजी शैली और निरंतरता को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि वह जल्द ही यह कीर्तिमान अपने नाम कर लेंगे। फैंस की निगाहें अब उनके अगले मुकाबले पर टिकी हैं, जहां वह इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

आईपीएल 2025 में केएल राहुल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब तक 6 मैचों में 53.20 की औसत और 158.33 के स्ट्राइक रेट से 266 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए हैं और वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। राहुल की बल्लेबाजी ने टीम को मजबूती दी है और वह आने वाले मैचों में भी अपनी फॉर्म बरकरार रखना चाहेंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 7 में से 5 मैच जीते हैं और 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ