Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

KKR vs LSG Live Score: लखनऊ ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11

Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायटंस के बीच आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है. लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ...

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Apr 9, 2026 19:17 IST
IPL 2026, KKR vs LSG Live Score
IPL 2026, KKR vs LSG Live Score

Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants Live Cricket Score and Updates: आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला आज यानी गुरुवार (9 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायटंस के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है. लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. एक तरफ कोलकाता की टीम अपनी पहली जीत की तलाश में मैदान पर उतरेगी, तो दूसरी तरफ लखनऊ की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. कोलकाता ने इस सीजन में अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें दो मैचों में टीम को करारी हार झेलनी पड़ी, जबकि एक मैच बारिश के भेंट चढ़ गया. वहीं लखनऊ टीम ने अब तक खेले 2 मैचों में से एक में जीत हासिल की है और एक मैच हारी है.

Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants IPL 2026: कब और कहां देखें लाइव?

कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 15वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैलन पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

---विज्ञापन---

KKR vs LSG IPL 2026: मौसम और पिच का मिजाज

कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है. यहां अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलता है और बल्लेबाज खूब चौके-छक्के लगाते नजर आते हैं. हालांकि, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिल सकती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.

वहीं, मौसम की बात करें तो कोलकाता में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है, जिसके चलते यहां होने वाला पिछला मैच रद्द हो गया था. हालांकि, अच्छी खबर यह है कि इस मैच के समय बारिश की कोई आशंका नहीं है. मैच के वक्त आसमान साफ रहने की उम्मीद है. यानी फैंस बिना किसी रुकावट पूरे मैच का आनंद उठा पाएंगे.

---विज्ञापन---

Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants IPL 2026: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती/नवदीप सैनी, ब्लेसिंग मुजरबानी.
इम्पैक्ट प्लेयर – वैभव अरोरा.

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, शाहबाज अहमद/एम सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी.
इम्पैक्ट प्लेयर – अब्दुल समद.

KKR vs Lucknow Super Giants IPL 2026: हेड टू हेड रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो LSG का पलड़ा भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 4 मैच लखनऊ ने जीते हैं, जबकि कोलकाता को सिर्फ 2 मैचों जीत मिली है. लखनऊ की टीम ने ईडन गार्डन्स में भी केकेआर को दो बार हराया है.

मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

19:17 (IST) 9 Apr 2026
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन

कोलकाता - मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट.

लखनऊ - आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, शाहबाज़ अहमद, मयंक यादव, हिम्मत सिंह.

19:11 (IST) 9 Apr 2026
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: कोलकाता की प्लेइंग 11 में एक बदलाव

कोललाका की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है. केकेआर ने ब्लेसिंग मुजरबानी की जगह सुनील नरेन को टीम में शामिल किया है. मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अभी चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं. वहीं, लखनऊ ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है.

19:08 (IST) 9 Apr 2026
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: कोलकाता की प्लेइंग 11

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी.

19:07 (IST) 9 Apr 2026
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ की प्लेइंग 11

मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव.

19:02 (IST) 9 Apr 2026
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ ने जीता टॉस

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब कोलकाता की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.

18:59 (IST) 9 Apr 2026
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

KKR vs LSG मैच के लिए अब से कुछ ही देर में यानी शाम 7 बजे टॉस किया जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा.

18:54 (IST) 9 Apr 2026
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: कैसा है कोलकाता का मौसम?

कोलकाता में पिछले कुछ दिनों मौसम खराब है और लगातार बारिश हो रही है. बारिश के चलते यहां पिछला मैच रद्द हो गया था. हालांकि, अच्छी खबर यह है कि इस मैच के समय बारिश की कोई आशंका नहीं है. मैच के वक्त आसमान साफ रहने की उम्मीद है.

18:32 (IST) 9 Apr 2026
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ की संभावित प्लेइंग 11

एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, शाहबाज अहमद/एम सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी. इम्पैक्ट प्लेयर – अब्दुल समद.

18:31 (IST) 9 Apr 2026
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: केकेआर की संभावित प्लेइंग 11

फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती/नवदीप सैनी, ब्लेसिंग मुजरबानी. इम्पैक्ट प्लेयर – वैभव अरोरा.

18:21 (IST) 9 Apr 2026
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी लखनऊ की टीम

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली LSG टीम ने अब तक 2 मैच खेले हैं, जिसमें से एक मैच में टीम ने जीत हासिल की और एक मैच में हार मिली. फिलहाल लखनऊ की टीम 2 अंक और -0.542 के नेट रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है. अब टीम केकेआर को हराकर अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगी.

18:11 (IST) 9 Apr 2026
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: कोलकाता को पहली जीत की तलाश

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन में अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें दो मैचों में टीम को करारी हार झेलनी पड़ी. वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाफ एक मैच बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा. पॉइंट्स टेबल में केकेआर का खाता खुल चुका है और एक अंक के साथ फिलहाल टेबल में 9वें नंबर पर है.

18:04 (IST) 9 Apr 2026
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम

एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, एनरिक नॉर्खिया, हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, जोस इंगलिश, नमन तिवारी, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, मोहसिन खान, वानिंदु हसरंगा.

18:04 (IST) 9 Apr 2026
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम

फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे, सुनील नरेन, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, रचिन रविंद्र, प्रशांत सोलंकी, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा.

18:03 (IST) 9 Apr 2026
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: आज कोलकाता से भिड़ेगी लखनऊ की टीम

आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेंगी. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. एक तरफ कोलकाता की टीम अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेगी, तो दूसरी तरफ लखनऊ की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी.

First published on: Apr 09, 2026 05:55 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.