Who Won Yesterday IPL Match 24 May, 2026, KKR vs DC, Kal Ka Match Kaun Jeeta: आईपीएल 2026 के 70वें और आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 40 रनों से शानदार जीत दर्ज की. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 5 विकेट पर 203 रन बनाए थे. जवाब में कोलकाता की टीम 18.4 ओवर में ही 163 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.
कप्तान अजिंक्य रहाणे (63) को छोड़कर केकेआर टीम का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. वहीं, दिल्ली की इस जीत के हीरो कुलदीप यादव रहे, जिन्होंने 3 अहम विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
---विज्ञापन---
किसने जीता था टॉस? (Who Won Toss)
ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था.
---विज्ञापन---
दिल्ली कैपिटल्स ने दिया 204 रनों का टारगेट
टॉस हाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने अच्छी शुरुआत दिलाई. हालांकि, ओपनिंग करने उतरे पोरेल 18 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हो गए और टीम को 40 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा. इसके बाद नंबर-3 पर बैटिंग करने उतरे साहिल पारख 17 गेंदों पर 24 रनों बनाकर आउट हो गए. लेकिन राहुल एक छोर पर टिके रहे और 30 गेंदों पर 60 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 4 छक्के लगाए.
---विज्ञापन---
वहीं, कप्तान अक्षर पटेल ने 25 गेंदों पर 39 रन बनाए, जबकि डेविड मिलर 19 गेंदों पर 28 रन बनाए. अंत में आशुतोष शर्मा ने 11 गेंदों पर नाबाद 18 रन जोड़े. इस तरह दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 203 रनों का स्कोर खड़ा किया. वहीं, कोलकाता की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि अनुकूल रॉय, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 सफलता मिली.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें- केएल राहुल ने 8 साल बाद फिर दोहराया इतिहास, IPL 2026 में कर दिया बड़ा कारनामा
163 रन पर सिमटी कोलकाता की टीम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स को भी अच्छी शुरुआत मिली. पारी की शुरुआती करने उतरे कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एनल ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े. एलन 13 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के के साथ 20 रन की पारी खेलकर आउट हुए. इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे मनीष पांडे 16 गेंदों पर 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि कैमरून ग्रीन सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. कोलकाता ने 96 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. हालांकि, कप्तान रहाणे एक छोर पर टिके रहे और 39 गेंदों पर शानदार 63 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के जड़े.
---विज्ञापन---
लेकिन रहाणे के आउट होने के बाद कोलकाता की पारी लड़खड़ा गई और 2 रन के अंदर तीन विकेट खो दिए. रिंकू सिंह अपना खाता तक भी नहीं खोल सके, जबकि तेजस्वी दहिया केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए. विकटों का सिलसिला यहीं नहीं रुका और रोवमैन पॉवेल 21 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद अनुकूल रॉय (9), कार्तिक त्यागी (0) और वरुण चक्रवर्ती (5) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए. केकेआर के 6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके और पूरी टीम 18.4 ओवर में 163 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी ने 3-3 विकेट चटकाए, जबकि मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट और कप्तान अक्षर पटेल ने एक विकेट हासिल किया.
कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच? (Who Won POTM Award)
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. कुलदीप ने अपने चार ओवर के स्पेल में 29 रन देकर 3 अहम विकेट चटकाए. उन्होंने अजिंक्य रहाणे, कैमरून ग्रीन और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया और मैच का रुख दिल्ली की ओर मोड़ दिया.