हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भीषण गर्मी से हुआ पाकिस्तानी क्रिकेटर का निधन, रोजा रखकर खेल रहा था मैच

junaid zafar khan: ऑस्ट्रेलिया में जुनैद जाफर खान की भीषण गर्मी की वजह से मौत हो गई। वह पाकिस्तानी मूल के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी थे।

विज्ञापन

junaid zafar khan: एडिलेड में खेले गए एक क्रिकेट मैच के दौरान दुखद घटना घटी, जब पाकिस्तानी मूल के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जुनैद जफर खान ने भीषण गर्मी की वजह से मैदान पर ही दम तोड़ दिया। अधिक गर्मी की वजह से वह मैदान पर अचानक गिर पड़े, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। ये घटना शनिवार सुबह 4 बजे एसीडीटी के समय कॉनकॉर्डिया कॉलेज ओवल में घटी।

भीषण गर्मी की वजह से हुई मौत

जुनैद को पैरामेडिक्स टीम की ओर से उपचार मिला। लेकिन फिर भी खिलाड़ी ने दम तोड़ दिया। घटना के समय अत्याधिक गर्मी थी। मौसम का तापमान करीब 41 डिग्री था। जुनैद रोजा रखकर क्रिकेट खेल रहे थे। हालांकि तबीयत खराब होने के बाद उन्होंने नियम के मुताबिक पानी पिया। लेकिन फिर भी जुनैद की जान नहीं बच सकी।

विज्ञापन

ओल्ड कॉनकॉर्डियंस क्रिकेट क्लब ने इस घटना के बाद बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया कि ओल्ड कॉनकॉर्डियंस क्रिकेट क्लब के एक मूल्यवान सदस्य के निधन से हम बहुत दुखी हैं, जो आज कॉनकॉर्डिया कॉलेज ओवल में खेलते समय दुखद रूप से एक चिकित्सा प्रकरण का शिकार हो गया। पैरामेडिक्स के उच्च प्रयासों के बावजूद, वह दुख की बात है कि वह बच नहीं पाया। इस कठिन समय में हम उसके परिवार, दोस्तों और साथियों के साथ संवेदना और हार्दिक संवेदना रखते हैं।

जुनैद खान लगभग 40 साल के थे। साल 2013 में उन्होंने क्रिकेट खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया का रुख किया था। एडिलेड में वह कई सालों से क्रिकेट खेल रहे थे। जुनैद की मौत के बाद उनके साथी खिलाड़ी हसन अंजुम भी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा नुकसान है, उनके जीवन में बहुत बड़ी चीजें लिखी हुई थीं।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola