Joe Root Creates History: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने एक नया इतिहास रच दिया. लॉर्ड्स टेस्ट में रूट बल्ले से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, लेकिन उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली.
पहली पारी में 1 रन और दूसरी पारी में 8 रन बनाने वाले रूट इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में 300 पारियां खेलने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले इंग्लैंड के 149 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कोई भी नहीं कर पाया था.
सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में शामिल हुए जो रूट
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरते ही जो रूट ने इंग्लैंड के लिए इतिहास रच दिया. 35 साल के रूट अब इंग्लैंड के लिए टेस्ट में 300 पारियों में बल्लेबाजी करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इंग्लैंड के 149 साल लंबे टेस्ट इतिहास में इससे पहले कोई भी खिलाड़ी इस मुकाम तक नहीं पहुंच सका था. इतना ही नहीं, रूट दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 300 या उससे अधिक पारियों में बल्लेबाजी की है.
इस मामले में उनसे आगे सिर्फ भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं. रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 300वीं पारी खेलकर सचिन के खास क्लब में जगह बना ली है. तेंदुलकर ने अपने 24 साल के शानदार टेस्ट करियर के दौरान 329 पारियों में बल्लेबाजी की थी, जबकि रूट अब 300 पारियों का आंकड़ा छू चुके हैं.
जो रूट का टेस्ट करियर
रूट के टेस्ट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने इंग्लैंड के लिए अब तक 164 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिनकी 300 पारियों में 50.73 की औसत से 13,952 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 41 शतक और 66 अर्धशतक निकले हैं. लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर रूट आधुनिक दौर के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाजों में शुमार हो चुके हैं.
रूट के निशाने पर सचिन के कई बड़े रिकॉर्ड
जो रूट आने वाले सालों में सचिन तेंदुलकर के कई बड़े टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का महारिकॉर्ड सचिन के नाम दर्ज है. सचिन के नाम टेस्ट में 15,921 रन दर्ज हैं, जबकि रूट 13,952 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. दोनों के बीच अब सिर्फ 1,969 रनों का अंतर बचा है. इसके अलावा, रूट सचिन के सबसे ज्यादा टेस्ट शतकों, सबसे ज्यादा टेस्ट अर्धशतकों और सबसे ज्यादा टेस्ट पारियां खेलने के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं.
फिलहाल सबसे ज्यादा टेस्ट पारियां खेलने के मामले में रूट सचिन से 29 पारियां पीछे हैं. वहीं, टेस्ट शतकों के मामले में उन्हें 10 और सेंचुरी की जरूरत है. सचिन ने अपने करियर में 51 टेस्ट शतक लगाए थे, जबकि रूट के नाम 41 शतक दर्ज हैं. अर्धशतकों की बात करें तो सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 68 फिफ्टी लगाई थीं, जबकि रूट 66 अर्धशतकों के साथ उनसे सिर्फ दो कदम दूर हैं. मौजूदा फॉर्म और फिटनेस को देखते हुए रूट के पास इन रिकॉर्ड्स को अपने नाम करने का सुनहरा मौका है.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? जानिए BCCI कब और कितने बजे करेगी आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines