वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? जानिए BCCI कब और कितने बजे करेगी आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

Team India Squad Announcement: बीसीसीआई आज यानी 6 जून को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर सकती है. श्रेयस अय्यर को नया टी20 कप्तान बनाया जा सकता है, जबकि वैभव सूर्यवंशी को इस टी20 टीम में जगह मिल सकती है. यहां जानिए आप इस टीम ऐलान को कब और कहां लाइव दे सकते हैं?

Team India T20I Squad Announcement

Team India T20I Squad Announcement

Team India T20I Squad Announcement: भारतीय क्रिकेट टीम इसी महीने के आखिर में आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी. इस दौरे की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज से होगी, जहां टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरेगी. इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां उसे टी20 और वनडे सीरीज खेलनी है.

विज्ञापन

इन दोनों दौरों के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज यानी 6 जून को टीम का ऐलान कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं. माना जा रहा है कि IPL 2026 में धमाल मचाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी टी20 टीम में मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर को मिल सकती है टी20 कप्तानी

T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम 26 जून को अपनी पहली टी20 सीरीज में आयरलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो, मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की हालिया खराब फॉर्म ने चयनकर्ताओं की चिंता बढ़ा दी है. ऐसे में भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए चयन समिति कप्तानी में बदलाव कर सकती है.

आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी करने वाले श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम की कमान सौंपी जा सकती है. इसके अलावा, उपकप्तान के पद पर भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में मौका मिल सकता है. महज 15 साल की उम्र में वैभव ने आईपीएल में कमाल का खेल दिखाया है, जिसके बाद से उन्हें टीम इंडिया में शामिल किए जाने की मांग की जा रही है.

विज्ञापन

कितने बजे होगा टी20 टीम का ऐलान?

BCCI की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, टीम चयन को लेकर आज बोर्ड मुख्यालय में अहम बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक समाप्त होने के बाद चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया मीडिया को संबोधित करेंगे. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 1 बजे शुरू होने की संभावना है. इसी दौरान टीम इंडिया के स्क्वॉड की आधिकारिक घोषणा भी की जा सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रेयस अय्यर भी इस बैठक में मौजूद रह सकते हैं.

टी20 स्क्वॉड का ऐलान कहां देखें लाइव?

बताया जा रहा है कि चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर नए कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए लाइव आ सकते हैं. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को फैंस स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के विभिन्न चैनल पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी इसे लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, AFG सीरीज के लिए फिट हुआ धाकड़ ऑलराउंडर! ‘हिटमैन’ पर सस्पेंस बरकरार

26 जून से शुरू होगा भारत का यूके दौरा

भारतीय टीम का यूके दौरा 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दो टी20 मुकाबलों के साथ शुरू होगा. दोनों मैच बेलफास्ट में आयोजित किए जाएंगे. इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड रवाना होगी, जहां 1 जुलाई से सीमित ओवरों की सीरीज का आगाज होगा. इस दौरे में भारत और इंग्लैंड के बीच 5टी20 इंटरनेशनल और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे.

भारत की संभावित टी20 टीम

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, रजत पाटीदार, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, प्रिंस यादव.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ