Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

IPL 2026 से पहले KKR के पूर्व खिलाड़ी को ICC ने किया बैन, मैच फिक्सिंग मामले में लिया गया एक्शन

Javon Searles ICC Ban: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. सीजन से ठीक पहले केकेआर के पूर्व खिलाड़ी को आईसीसी ने बैन कर दिया है.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Mar 12, 2026 12:39

Javon Searles ICC Ban: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन किया गया. भारत ने वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया और खिताब भी जीता. अब वर्ल्ड कप के बाद आईसीसी ने बड़ा एक्शन लिया है और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी जेवन सियर्स को बैन कर दिया है. जेवन सियर्स समेत आईसीसी ने 3 लोगों को सस्पेंड कर दिया है.

आईसीसी का बड़ा एक्शन

जेवन सियर्स, टीम अधिकारी ट्रेवॉन ग्रिफिथ और टाइटंस टीम के मालिक चितरंजन राठौड़ पर भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं. Bim10 टूर्नामेंट में इन खिलाड़ियों पर मैच फिक्स करने का आरोप लगा है. इन पर अन्य खिलाड़ियों को भ्रष्टाचार के लिए उकसाने और एंटी-करप्शन अधिकारियों की जांच में सहयोग न करने का भी आरोप है. इसके अलावा आईसीसी ने टीम के अधिकारी ट्रेवॉन ग्रिफिथ पर सीडब्ल्यूआई (CWI) कोड के साथ-साथ आईसीसी के अंतरराष्ट्रीय एंटी-करप्शन कोड के उल्लंघन का भी आरोप लगाया है. ग्रिफिथ पर जांच से जुड़ी अहम चीजों से छेड़छाड़ करने का भी आरोप है.

---विज्ञापन---

आईसीसी ने राठौड़, सियर्स और ग्रिफिथ को तत्काल प्रभाव से क्रिकेट की सभी गतिविधियों से से निलंबित कर दिया है. आईसीसी ने इन खिलाड़ियों को 14 दिनों का समय दिया है.

जेवन सियर्स का करियर

वेस्टइंडीज के 39 साल के खिलाड़ी जेवन सियर्स ने अब तक देश का प्रतिनिधित्व नहीं किया है. उन्होंने 9 फर्स्ट क्लास मैच में 26 विकेट लिए हैं, जबकि 17 लिस्ट A मैच में उन्होंने 21 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. वहीं, 56 टी-20 मैच में जेवन ने 29 विकेट चटकाए हैं. आईपीएल 2018 में वह केकेआर के लिए भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 4 मैच में 2 विकेट लिए थे. हालांकि इसके बाद जेवन को केकेआर से खेलने का मौका नहीं मिला. वह कैरेबियन प्रीमियर लीग में साल 2014 से साल 2018 के बीच भी खेल चुके हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 12, 2026 12:39 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.