हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह के लिए आराम जरूरी, पिछले डेढ़ साल में डाले सबसे ज्यादा ओवर, देखें आंकड़े

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मैच से जसप्रीत बुमराह बाहर रह सकते हैं। जिसकी वजह है उनका वर्कलोड। पिछले डेढ़ साल में बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ओवर डाले हैं।

विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह

India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में 4 जुलाई से खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया कमबैक करना चाहेगी, क्योंकि शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया को पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था। अब दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया की टेंशन थोड़ी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है, क्योंकि टीम के सबसे घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दूसरे टेस्ट मैच से आराम दिया जा सकता है। वर्कलोड के चलते बुमराह को ये आराम मिलने वाला है, क्योंकि पिछले डेढ़ साल में जसप्रीत बुमराह ने वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा ओवर डाले हैं।

बुमराह ने डाले है सबसे ज्यादा ओवर

लीड्स टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था, इस मैच में बुमराह ने 5 विकेट चटकाए थे इसके अलावा कोई दूसरा भारतीय गेंदबाज खास कमाल नहीं कर पाया था। बुमराह लगातार टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। 1 जनवरी 2024 से लेकर अभी तक जसप्रीत बुमराह ने तेज गेंदबाज के रूप में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 410.4 ओवर डाले हैं। इसके अलावा दुनिया का कोई ओर दूसरा तेज गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट में 400 ओवर डालने का आंकड़ा तक नहीं छू पाया। ऐसे में अब उनको इंजरी का खतरा होने के चलते आराम दिया जा सकता है। वहीं पहले टेस्ट में मिली हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने भी बताया था कि बुमराह इस सीरीज के 3 मैच ही खेल सकते हैं।

इससे पहले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुमराह सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में इंजर्ड हो गए थे। कमर में ऐंठन के चलते बुमराह को मैच बीच में ही छोड़कर स्कैन के लिए जाना पड़ा था। इसके बाद बुमराह को चैंपियंस ट्रॉफी से भी बाहर रहना पड़ा था वहीं इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2025 के शुरुआती मैचों को भी मिस कर दिया था। अब टीम मैनेजमेंट बुमराह को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेगी।

विज्ञापन

एजबेस्टन में आजतक नहीं जीत पाई टीम इंडिया

सीरीज का दूसरा मैच एजबेस्टन में खेला जाएगा। टीम इंडिया के सामने अब एजबेस्टन में इंग्लैंड को हराने की कड़ी चुनौती होने वाली है। एजबेस्टन के मैदान पर आजतक टीम इंडिया एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है। अभी तक भारत ने यहा 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा था।

ये भी पढ़ें:- MLC 2025 में रचा गया इतिहास, निकोलस पूरन ने जड़ा शतक तो तजिंदर ने 35 गेंदों पर ठोके 95 रन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola