News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
MLC 2025: मेजर लीग क्रिकेट 2025 का 18वां मैच सिएटल ऑर्कस बनाम एमआई न्यूयॉर्क के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में एमआई न्यूयॉर्क को पहले बल्लेबाजी करते हुए देखा गया। इस सीजन एमआई न्यूयॉर्क की कप्तानी निकोलस पूरन कर रहे हैं और अभी तक उनका बल्लेबाजी में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। पूरन ने पहले 3 मैचों में सिंगल डिजिट में स्कोर बनाए थे, लेकिन इस मैच में पूरन का वही पुराना विस्फोटक अंदाज देखने को मिला। पूरन ने इस मैच में सिएटल ऑर्कस के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और सीजन का पहला शतक भी ठोका।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई न्यूयॉर्क ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 237 रन बनाए। इस दौरान एमआई न्यूयॉर्क की तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए कप्तान निकोलस पूरन ने 55 गेंदों पर शतक ठोका। पूरन 60 गेंदों पर 108 रन बनाकर नाबाद रहे, इस दौरान उनके बल्ले से 8 छक्के और 7 चौके निकले थे।
Runs: 108*
Balls: 60
4s/6s: 7/8
SR: 180Nicholas Pooran doing what he does best 🫡🫡 #MINY #MLC2025 #Cricketpic.twitter.com/RaGAsn7iWj
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 28, 2025
---विज्ञापन---
पूरन के अलावा तजिंदर ढिल्लों ने भी कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया, हालांकि वे अपने शतक से चूक गए। तजिंदर ने बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों पर 95 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी के दौरान तजिंदर ने 8 चौके और 8 छक्के लगाए थे, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 271 का रहा। ये मेजर लीग क्रिकेट में किसी अमेरिकी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया बेस्ट स्कोर है।
Nicholas Pooran and Tajinder Singh break the record for highest partnership in MLC history at 158 runs off of only 68 balls ‼️ pic.twitter.com/3lVTBajPuU
— Cognizant Major League Cricket (@MLCricket) June 28, 2025
एमआई न्यूयॉर्क की तरफ से कप्तान निकोलस पूरन और तजिंदर ढिल्लों ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। इतना ही नहीं दोनों के बीच मेजर लीग क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी भी देखने को मिली। दोनों बल्लेबाजों के बीच 68 गेंदों पर 158 रनों की साझेदारी हुई थी। इसके बाद तजिंदर 95 रन बनाकर आउट हो गए थे।
ये भी पढ़ें:- WI vs AUS: हार के बाद वेस्टइंडीज कप्तान का बड़ा बयान, बल्लेबाजों की लगाई जमकर क्लास
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।