हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs SA: जसप्रीत बुमराह ने आर अश्विन को छोड़ दिया पीछे, कोलकाता में तेज गेंदबाज ने किया बड़ा कमाल

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह ने कोलकाता में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में कमाल कर दिया. उन्होंने अब तक 3 विकेट भी अपने नाम कर लिया है. इसके अलावा बुमराह ने कोलकाता की सरजमीं पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. उन्होंने आर. अश्विन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया. अब बुमराह केवल अनिल कुंबले और कपिल देव से पीछे हैं.

विज्ञापन

Jasprit Bumrah: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 14 नवंबर से खेला जा रहा है. साउथ अफ्रीका की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही है. इस मैच की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने कमाल कर दिया. उन्होंने आर अश्विन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया.

आर अश्विन छूट गए पीछे

जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में रियान रिकेल्टन को आउट कर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. बुमराह ने इस विकेट के दम पर भारत के लिए 152 विकेट क्लीन बोल्ड हासिल करते हुए ले लिया. इस मामले में उन्होंने आर. अश्विन को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 151 विकेट क्लीन बोल्ड किए थे. वहीं इस लिस्ट में पहला नाम अनिल कुंबले का है, जिन्होंने 186 विकेट क्लीन बोल्ड कर चटकाए हैं. कुंबले के बाद कपिल देव का नाम है, जिन्होंने 167 विकेट लिए हैं. वहीं, अब बुमराह तीसरे गेंदबाज बन गए हैं.

भारत ने हासिल किए 5 विकेट

भारतीय टीम ने 120 के ही स्कोर पर साउथ अफ्रीका के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया है. खबर लिखे जाने तक जसप्रीत बुमराह 12 ओवर में 23 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना चुके हैं. जसप्रीत ने इस दौरान 4 मेडन ओवर फेंके हैं. इसके अलावा कुलदीप यादव को 2 सफलता मिली है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SA: ‘बौना भी तो है यह…’ टेंबा बावुमा को लेकर Bumrah का विवादित कमेंट वायरल, कैमरे में कैद हुआ पूरा वाकया

टॉप-5 बल्लेबाज हुए फ्लॉप

साउथ अफ्रीका के टॉप-5 बैटर फ्लॉप हो गए हैं. सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम 48 गेंदों में 31 रन बनाकर चलते बने. इसके अलावा रियान रिकेल्टन 22 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए. तीसरे नंबर पर वियान मुल्डर ने 51 गेंदों में 24 रन बनाए. वहीं कप्तान टेम्बा बावुमा ने 11 गेंदों में 3 रनों की पारी खेली. जबकि टोनी जी जोरजी ने 55 गेंदों में 24 रन बनाए. इस तरह प्रोटियाज़ टीम के टॉप-5 बल्लेबाज फ्लॉप हो गए हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SA: जो 15 साल में नहीं हुआ वो टेंबा बावुमा ने कर दिखाया, ईडन गार्डन्स में हो गया ‘चमत्कार’!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola