Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

‘इस पर मैं क्या बोलूं…’ पटना पहुंचते ही कैमरे पर भड़के ईशान किशन, वायरल हुआ वीडियो

Ishan Kishan Angry Video: ईशान किशन ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया और अपने बल्ले से विरोधी टीम के होश उड़ाए. वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन पटना पहुंचे. हालांकि एयरपोर्ट पर ही वह भड़क गए, जिसका वीडियो सामने आया है.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Mar 10, 2026 16:28

Ishan Kishan Angry Video: ईशान किशन ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में धमाल मचाया. मेगा इवेंट में भारत के लिए उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बने. ईशान ने पूरे टूर्नामेंट में आक्रामक बल्लेबाजी की और टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान निभाया. विकेटकीपर बल्लेबाज ने फाइनल में अर्धशतकीय पारी भी खेली थी. अब वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन पटना पहुंच चुके हैं. हालांकि एयरपोर्ट पर ही वह एक पत्रकार के सवाल पर भड़क गए.

ईशान किशन बुरी तरह भड़के

ईशान किशन 10 मार्च को पटना पहुंचे. एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. फैंस के अलावा मीडियाकर्मी भी मौजूद थे. ईशान को माला पहनाकर जोरदार अंदाज में वेलकम किया गया. इसी बीच एक पत्रकार ने ईशान से कृति अजाद को लेकर सवाल पूछा, जिससे ईशान किशन भड़क गए और कहा कि आपलोग को टीम इंडिया से जुड़े हुए अच्छे अच्छे सवाल करने चाहिए और आप लोग ये पूछ रहे हैं कि कृति आजाद ने क्या बोला? अब इस पर मैं क्या जवाब दूं. कुछ अच्छा सवाल कीजिए. ईशान किशन का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वर्ल्ड कप में धमाल मचाने के बाद ईशान अब आईपीएल 2026 में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. वह सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलेंगे.

---विज्ञापन---

ईशान किशन ने बनाए 300 से अधिक रन

ईशान किशन ने भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने बल्ले का जौहर दिखाया और खेले गए 9 मैच में 35.22 की औसत के साथ 317 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक भी अपने नाम किए. ईशान ने 193.29 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए तहलका मचाया. फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 54 रन बनाए थे. इससे पहले सेमीफाइनल में भी उन्होंने 39 रनों का योगदान दिया था.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान जंग से ICC को लगा बड़ा झटका, अहम मीटिंग हुई रद्द

First published on: Mar 10, 2026 04:28 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.