US Iran War impact on Cricket: मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है. लगभग एक सप्ताह से अमेरिका ईरान आमने सामने हैं. जंग की वजह से दुनिया का भी नुकसान हो रहा है. मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब क्रिकेट पर भी देखने को मिल रहा है. जंग के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अपनी अहम बैठक रद्द कर दी है.
अमेरिका-ईरान युद्ध से नुकसान

2 / 6
25 से 27 मार्च के बीच कतर की राजधानी दोहा में आईसीसी की अहम बैठक होने वाली थी. लेकिन US और ईरान के बीच चल रही जंग और सीमित उड़ानों के कारण इन बैठकों को फिलहाल रद्द कर दिया गया है.
अप्रैल में हो सकती है बैठक

3 / 6
अब आईसीसी के अधिकारियों के मुताबिक हालात सामान्य होते हैं और एयरस्पेस पूरी तरह खुल जाता है, तो अप्रैल में आईसीसी की मीटिंग हो सकती है. इन बैठकों में ICC बोर्ड डायरेक्टर्स, विभिन्न क्रिकेट बोर्डों के CEO, कमेटी सदस्य और ICC के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होने वाले थे.
अहम चीजों पर चर्चा

4 / 6
मीटिंग में ICC के ग्लोबल ब्रॉडकास्टिंग राइट्स, फ्यूचर टूर प्रोग्राम और लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 पर चर्चा होनी थी.
पहली बार मिला था मौका

5 / 6
ये पहला मौका था जब आईसीसी की मीटिंग कतर में होने वाली थी. लेकिन फिलहाल जंग की वजह से कतर को आईसीसी की मीटिंग करने का मौका नहीं मिल सका.
क्रिकेट की बढ़ रही है लोकप्रियता

6 / 6
कतर में क्रिकेट की लोकप्रियता में तेजी से वृद्धि हुई है और हाल के सालों में भागीदारी दर में 447% तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ऐसे में आईसीसी कतर में बैठक करने वाली थी.