Irfan Pathan Viral Video: टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान इन दिनों कमेंट्री करते हुए दिखाई देते हैं, इसके अलावा ये दिग्गज अपना यूट्यूब चैनल भी चलाता है। इरफान ने साल 2020 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से संन्यास ले लिया था। साल 2012 में उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच खेला था, जिसमें कमाल की गेंदबाजी करते हुए इरफान ने 5 विकेट चटकाए थे। 5 विकेट लेने के बावजूद इरफान को अचानक टीम से बाहर कर दिया गया था, इसके बाद वे कभी टीम इंडिया के लिए वनडे मैच नहीं खेले थे।
हालांकि इरफान को टीम से अचानक ड्रॉप करने का जिम्मेदार कही न कही पूर्व कप्तान एमएस धोनी को भी ठहराया जाता है, लेकिन इसकी असल वजह किसी को नहीं पता है। अब सोशल मीडिया पर इरफान पठान का 5 साल पुराना एक वीडियो वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल इरफान का पुराना वीडियो
इरफान पठान बता चुके हैं कि उन्होंने शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम से ड्रॉप होने को लेकर भी एमएस धोनी से बातचीत की थी। अब सोशल मीडिया पर इरफान पठान का स्पोर्ट्स तक को दिया गया एक इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने “माही भाई का मीडिया में एक बयान आया कि इरफान अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे थे, लेकिन मैंने पूरी सीरीज में अच्छी गेंदबाजी की थी। इसलिए मैंने माही भाई से ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान पूछा था। कभी-कभी मीडिया में बयानों को तोड़-मरोड़कर दिखाया जाता है, इसलिए मैं इस पर स्पष्टीकरण देना चाहता था। तो माही भाई ने कहा नहीं इरफान ऐसा कुछ नहीं है और सबकुछ योजना के मुताबिक चल रहा है।”
आगे इरफान ने कहा कि “जब आपको इस तरह के जवाब मिलते हैं, तो आपको लगता है ठीक है आप वहीं कर सकते हैं। अगर आप बार-बार इस बात पर स्पष्टीकरण मांगते हैं तो आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती है। उन्होंने कहा मुझे किसी के कमरे में हुक्का लगाने की आदत नहीं है हर कोई इसके बारे में जानता है। कभी-कभी अगर आप इसके बारे में बात न ही करें तो बेहतर होता है।”
ये भी पढ़ें:-दिल में छेद की सर्जरी के बाद कैसे यश ढुल बन गए रन मशीन? हो गया चौंकाने वाला खुलासा
संबंधित खबरें
पाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
56 mins agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
1 hr agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
2 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
3 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
3 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
4 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
4 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
4 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
4 hrs agoWWE में सबसे बड़ा उलटफेर, दोस्त को धोखा देकर किया Money in the Bank कैश-इन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines