IRE vs PAK: फॉर्म में लौटे शाहीन अफरीदी, महज 14 रन देकर चटका डाले 3 विकेट

IRE vs PAK 3rd T20i: शाहीन अफरीदी ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में 3 विकेट चटकाए।

Shaheen Afridi IRE vs PAK 3rd T20i

Shaheen Afridi IRE vs PAK 3rd T20i

IRE vs PAK 3rd T20i: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले आयरलैंड टूर पर गई पाकिस्तान की टीम के गेंदबाज काफी रन लुटा रहे हैं। जिसके चलते टीम की चिंता बढ़ी हुई है। पहले मुकाबले में पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी। उसे हार का सामना करना पड़ा। हालांकि दूसरे मुकाबले में उसे जीत नसीब हुई, लेकिन गेंदबाजों ने काफी रन लुटाए। पाकिस्तान के पेस सेंसेशन शाहीन अफरीदी भी काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 4 ओवर में 49 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे, लेकिन अब शाहीन फॉर्म में लौट गए हैं। उन्होंने मंगलवार को तीसरे टी-20 मैच में बेहतरीन गेंदबाजी का नजारा पेश किया।

विज्ञापन

शाहीन ने चटकाए 3 विकेट

शाहीन अफरीदी ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 14 रन दिए और 3 विकेट चटकाए। शाहीन की घातक गेंदबाजी के आगे आयरलैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आए।

विज्ञापन

उन्होंने आयरलैंड के ओपनर रॉस अडायर को महज 7 रन पर पवेलियन भेजा। शाहीन की तूफानी यॉर्कर हवा में लहराते हुए गई और स्टंप चटकाते हुए बाहर निकल गई। इस डेडली गेंद का सामना कर अडायर हैरान रह गए। उनके पास इसका कोई जवाब नहीं था।

विज्ञापन

शाहीन की फॉर्म से पाकिस्तान के प्रशंसक खुश

इसके बाद शाहीन अफरीदी ने 15वें ओवर में नील रॉक को 4 और 19वें ओवर में मार्क अडायर को महज 1 रन पर चलता कर दिया। नील रॉक का कैच बाबर आजम और मार्क अडायर का कैच मोहम्मद आमिर ने पकड़ा। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले शाहीन की शानदार वापसी से पाकिस्तान की बांछें खिल गई हैं। हाल ही में शाहीन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 विकेट पूरे किए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

बाकी गेंदबाज महंगे

इस मैच में शाहीन के अलावा बाकी गेंदबाज थोड़े महंगे साबित हुए। जिससे आयरलैंड 20 ओवर में 178 रन जड़ सकी। हसन अली ने 3 ओवर में 42 रन लुटाए। उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। वहीं अब्बास अफरीदी ने 4 ओवर में 43 रन दिए। उन्हें दो विकेट मिले। इमाद वसीम ने 3 ओवर में 23 रन देकर एक विकेट निकाला। मोहम्मद आमिर को 3 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ