IRE vs PAK: शाहीन अफरीदी से अफगानिस्तान के फैन ने की बदतमीजी, वीडियो आया सामने

IRE vs PAK 2nd T20i: पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी से दूसरे टी-20 मैच के दौरान एक फैन ने बदतमीजी की। जिस पर शाहीन भड़कते हुए नजर आए।

Shaheen Afridi IRE vs PAK

Shaheen Afridi IRE vs PAK

IRE vs PAK 2nd T20i: पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप से पहले आयरलैंड दौरे पर है। जहां टीम तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला गया। इस दौरान अफगानिस्तान के एक फैन ने पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी से बदतमीजी की। इस घटना के कुछ वीडियो सामने आए हैं। जिसमें से एक में खुद शाहीन फैन पर भड़कते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

ड्रेसिंग रूम की ओर जाने के दौरान दी गाली

जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब स्टार पेसर ड्रेसिंग रूम से मैदान की ओर जा रहे थे। इस दौरान प्रशंसक ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। शुरुआत में शाहीन ने उसे नजरअंदाज कर दिया, लेकिन बार-बार इस तरह की हरकत करने पर उन्होंने पहले फैन को खुद जवाब दिया। फिर वे वहां से निकल गए।

विज्ञापन

सुरक्षाकर्मियों ने भेजा बाहर

इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। फैन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे ग्राउंड से बाहर भेज दिया। इस घटना का एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है। जिसमें सुरक्षाकर्मी फैन को ग्राउंड से बाहर करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान झगड़ा होता हुआ भी दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने रविवार को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में आयरलैंड को सात विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। सीरीज का तीसरा मैच 14 अप्रैल को होगा। मैच के दौरान शाहीन अफरीदी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की।

विज्ञापन

विज्ञापन

शाहीन अफरीदी ने पूरे किए 300 विकेट

उन्होंने आयरलैंड कप्तान पॉल स्टर्लिंग को आउट करने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 विकेट भी पूरे किए। हालांकि वे काफी महंगे साबित हुए। शाहीन अफरीदी ने 4 ओवर में 49 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ