---विज्ञापन---

खेल

DC vs LSG: केएल राहुल ने लपका बेहतरीन कैच, संजीव गोयनका भी हुए मुरीद

KL Rahul Sanjiv Goenka: IPL 2024 के 64वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रही है। मुकाबले में केएल राहुल ने बेहतरीन कैच लपका।

DC vs LSG KL Rahul Sanjiv Goenka: IPL 2024 के 64वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रही है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में LSG के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही और इनफॉर्म जेक फ्रेजर मैकगर्क खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए।

संजीव गोयनका ने बजाई ताली

पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने शाइ होप के साथ पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई। रवि बिश्नोई ने इस पार्टनरशिप को तोड़ा। उन्होंने होप को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। LSG के कप्तान ने होप का बेहतरीन कैच लपका। पहले बार में राहुल कैप नहीं पकड़ा पाए और गेंद उनके हाथ से छिटक गई। इसके बाद उन्होंने शानदार डाइव लगाकर कैच को पूरा किया। स्टैंड में बैठे LSG के ओनर संजीव गोयनका भी राहुल के इस कैच के मुरीद हो गए और उन्होंने खड़े होकर ताली बजाई।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

लगातार चर्चा में हैं राहुल-गोयनका

IPL 2024 के 57वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 10 विकेट से मात दी थी। LSG की इस शर्मनाक हार के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसमें LSG के ओनर संजीव गोयनका केएल राहुल पर भड़कते दिख रहे थे। वीडिया वायरल होने के बाद फैंस ने संजीव गोयनका को आड़े हाथों लिया था। सोमवार रात केएल राहुल संजीव गोयनका के घर डिनर पर पहुंचे थे। डिनर के बाद LSG के ओनर ने केएल राहुल को गले भी लगाया। दोनों का यह वीडियो आज दिनभर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा। फैंस का कहना था कि अब दोनों के बीच सुलह हो गई है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Stephen Fleming: स्टीफन फ्लेमिंग हो सकते टीम इंडिया के नए हेड कोच, BCCI कर रही विचार

ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20, वनडे और टेस्ट खेलेगी महिला टीम इंडिया, शेड्यूल का हुआ ऐलान

First published on: May 14, 2024 09:08 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola