Irani Cup 2024: ईरानी कप 2024 में मुंबई का सामना रेस्ट ऑफ इंडिया से हो रहा है। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन खराब लाइट की वजह से सिर्फ 68 ओवर का ही मैच हो सका। पहले मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी की। वो पहले दिन 197 गेंदों पर 86 रन बनाकर नाबाद हैं। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का लगाया। अपनी इस पारी के साथ उन्होंने टीम इंडिया के लिए दावेदारी पेश कर दी है।
टीम को निकाला संकट से
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम ने अपने तीन विकेट सिर्फ 37 रन पर ही दिए थे। ऐसे समय में रहाणे और श्रेयस अय्यर ने 102 रन की साझेदारी की। श्रेयस अय्यर 57 रन बनाकर यश दयाल की गेंद पर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद सरफराज खान और अजिंक्य रहाणे ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने अभी तक 98 रन की साझेदारी की है। दिन का खेल खत्म होने के समय तक रहाणे 86 और सरफराज 54 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें-VIDEO: पाकिस्तान टीम से बाहर हो सकते हैं कई स्टार खिलाड़ी, पीसीबी के बयान से मिले बड़े संकेत
काउंटी क्रिकेट में किया अच्छा प्रदर्शन
अजिंक्य रहाणे पिछले कुछ समय से अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने लीसेस्टरशायर के लिए वनडे कप में 10 पारियों में 378 रन बनाए थे। इसके अलावा काउंटी चैंपियनशिप में उन्होंने तीन मैचों में 202 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक शतक भी बनाया था।
पेश की न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए दावेदारी
भरता को न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया इस समय नंबर 5 के बल्लेबाज की तलाश कर रही हैं। ऐसे में चयनकर्ता उनके अनुभव और फॉर्म को देखते हुए एक बार फिर से मौका दे सकते हैं। इसके अलावा चयनकर्ता उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी मौका दे सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया में अजिंक्य रहाणे के रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें एक और मौका दिया जा सकता है। बता दें कि उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जुलाई 2023 में खेला था।
यह भी पढ़ें–IND vs BAN: पांचवें दिन टीम इंडिया के स्क्वाड से रिलीज हुए ये 3 खिलाड़ी, बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
7 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
59 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines