IPL 2025 Auction: आईपीएल 2025 ऑक्शन नवंबर-दिसंबर में होने की उम्मीद है। मेगा ऑक्शन से पहले बड़ा अपडेट सामने आया है। आईपीएल 2024 तक सभी फ्रेंचाइजियों के पर्स में 100 करोड़ रुपये ही शामिल होते थे। लेकिन आईपीएल 2025 से पहले सभी टीमों के पर्स में पैसों की बढ़ोतरी होने वाली है। सामने आए नए अपडेट के मुताबिक फ्रेंचाइजियों के पास, पर्स में अब 120 से 125 करोड़ रुपये की राशि हो सकती है।
खिलाड़ियों के भी बढ़ सकते हैं पैसे
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई सभी फ्रेंचाइजियों के पैसों में बढ़ोतरी कर सकती है। ऐसे में अगर फ्रेचाइजियों की पर्स वैल्यू बढ़ती है तो खिलाड़ियों की सैलरी में भी इजाफा हो सकता है। खासकर उन खिलाड़ियों को जिन्हें फ्रेंचाइजी रिटेन करेंगी। इसके अलावा आईपीएल मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होगी। आईपीएल 2025 नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी के बिकने का रिकॉर्ड भी टूट सकता है, जो पिछले साल ही केकेआर ने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये खर्च कर बनाए थे।
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले रिटेन होने वाले खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने वाली है। आईपीएल 2025 से पहले अब पांच खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियां रिटेन कर सकती हैं। इसके अलावा नए अपडेट के मुताबिक फ्रेंचाइजियां 1 आरटीएम कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। मुंबई इंडियंस को नए नियम का फायदा हो सकता है। टीम, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और टिम डेविड को रिटेन कर सकती है।
ये भी पढ़ें: सिर्फ मुशीर खान नहीं बल्कि इन 5 खिलाड़ियों का हो चुका है भयानक एक्सीडेंट, एक तो महिला की ले चुका जान
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज में बुमराह का खेलना मुश्किल, शमी को मिलेगा मौका?
33 mins agoगंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
1 hr agoसूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
2 hrs agoPM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
9 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
9 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
10 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
10 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
11 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines