हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL Franchise Net Worth: MI और CSK को पीछे छोड़ RCB बनी IPL की मोस्ट वैल्यूएबल टीम, जानें सभी फ्रेंचाइजियों की नेटवर्थ

IPL Franchise Net Worth: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल की मोस्ट वैल्यूएबल टीम बन गई है. आरसीबी ने IPL टीमों की कुल नेटवर्थ की रैंकिंग में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन
RCB

IPL Franchise Net Worth: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे बड़ी और अमीर फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग है, जहां फ्रेंचाइजियां हजारों करोड़ रूपये कमाती हैं. आईपीएल 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने कुल नेटवर्थ की रैंकिंग में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पीछे छोड़ दिया है और आईपीएल की मोस्ट वैल्यूएबल टीम बन गई है. हाल ही में स्टॉकगो ने सभी 10 IPL फ्रेंचाइजी को उनके ब्रांड वेल्ड और नेटवर्थ के आधार पर रैंकिंग दी है, जिसमें चेन्नई टॉप-3 में जगह बनाने में असफल रही है.

RCB बनी IPL की मोस्ट वैल्यूएबल टीम

Stockgo द्वारा जारी नई रैंकिंग में, आईपीएल 2025 के चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कुल नेटवर्थ 16,706 करोड़ रुपये बताई गई है, जो उसे IPL इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बनाती है. 18 साल के लंबे इंतजार के बाद RCB ने पिछले सीजन ही अपना पहला खिताब जीता था. इसके बावजूद टीम की नेटवर्थ और फैन फोलोइंग सबसे ज्यादा है.

इसके बाद राजस्थान रॉयल्स 15,300 करोड़ रुपये के साथ दूसरे नंबर है, जबकि मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली मुंबई इंडियंस 13,500 करोड़ रुपये की कुल नेटवर्थ के साथ तीसरे स्थान पर हैं. बता दें कि, IPL 2026 सीजन के शुरू होने से पहले RCB और RR टीमों की नीलामी हुई थी, जहां उनके नए मालिकों ने टीम को बड़ी कीमतों में खरीदा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- रियान पराग के बाद अब युजवेंद्र चहल का ई-सिगरेट ‘कांड’ वायरल, फ्लाइट में वेपिंग को लेकर मचा बवाल

CSK की ब्रांड वैल्यू गिरी

5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) नेटवर्थ के मामले में टॉप-3 से बाहर हो गई है. नई रैंकिंग के मुताबिक, CSK 11,300 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर खिसक गई है. इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स 10,000 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति इस लिस्ट में 5वें नंबर पर काबिज है.

वहीं, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद क्रमशः 9600, 9500 और 8800 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ छठे, 7वें और 8वें नंबर पर है. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स 8,600 करोड़ रुपये के साथ 9वें और पंजाब किंग्स 8,000 करोड़ रुपये की कुल नेटवर्थ के साथ आखिरी स्थान पर है.

विज्ञापन

IPL की सभी फ्रेंचाइजी की नेट वर्थ (Stockgo)

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) – 16,706 करोड़ रुपये
  • राजस्थान रॉयल्स (RR) – 15,300 करोड़ रुपये
  • मुंबई इंडियंस (MI) – 13,500 करोड़ रुपये
  • चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) – 11,300 करोड़ रुपये
  • लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG0 – 10,000 करोड़ रुपये
  • गुजरात टाइटंस (GT) – 9,600 करोड़ रुपये
  • कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) – 9,500 करोड़ रुपये
  • सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) – 8,800 करोड़ रुपये
  • दिल्ली कैपिटल्स (DC) – 8,600 करोड़ रुपये
  • पंजाब किंग्स (PBKS) – 8,000 करोड़ रुपये

ये भी पढ़ें- IPL 2026 का सबसे बदनसीब गेंदबाज बना ये स्टार, फील्डरों ने कैच छोड़ डुबोई लुटिया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola