रियान पराग के बाद अब युजवेंद्र चहल का ई-सिगरेट 'कांड' वायरल, फ्लाइट में वेपिंग को लेकर मचा बवाल

Yuzvendra Chahal: भारतीय स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है, जिसमें चहल फ्लाइट के अंदर ई-सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद चहल विवादों में घिर गए हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है. इससे पहले रियान पराग ड्रेसिंग रूप में ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते हुए नजर आए थे.

Yuzvendra Chahal

Yuzvendra Chahal

Yuzvendra Chahal Vape Video: हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग आईपीएल 2026 में एक मैच के दौरान ई-सिगरेट (वेपिंग) पीते हुए नजर आए थे, जिसको लेकर काफी बवाल मचा था और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की गई थी. लेकिन अब भारतीय स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल का फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते हुए एक वीडियो सामने आया है, जिसने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि चहल फ्लाइट के अंदर ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

ई-सिगरेट पीते नजर आए युजवेंद्र चहल

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो पंजाब किंग्स की टीम के ट्रैवल के दौरान की बताई जा रही है. वीडियो में चहल अनजाने में बैकग्राउंड में रिकॉर्ड हो जाते हैं, जहां वो कथित तौर पर ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते हुए दिखाई देते हैं. जैसे ही मामला सामने आया, पंजाब फ्रेंचाइजी ने कथित तौर पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो हटा दिया, लेकिन तब तक कई यूजर्स इस क्लिप को डाउनलोड और शेयर कर चुके थे. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. इसके बाद से ही चहल को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ‘गहरा सदमा लगा…’ Virat Kohli ने पुराने साथी के निधन पर जताया दुख, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

चहल पर होगी कड़ी कार्रवाई!

गौरतलब है कि फ्लाइट के अंदर ई-सिगरेट या किसी भी प्रकार का धूम्रपान करना सख्त नियमों के खिलाफ माना जाता है. विमान में वेपिंग या ई-सिगरेट के इस्तेमाल से सुरक्षा जोखिम, खासकर आग लगने का खतरा, बढ़ सकता है. ऐसे में यह मामला गंभीर माना जा रहा है और विमानन नियमों के उल्लंघन को लेकर सवाल उठने लगे हैं. अगर इस पर आधिकारिक शिकायत दर्ज होती है, तो DGCA की ओर से कार्रवाई या पाबंदी जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं.

रियान पराग को मिल चुकी है सजा

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग भी इसी तरह के विवाद में फंस चुके हैं, जब वो मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते हुए कैमरे में कैद हो गए और उनका वीडियो वायरल हो गया. उस मामले में बीसीसीआई ने कार्रवाई करते हुए उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया था और एक डिमेरिट अंक भी जोड़े थे. इन घटनाओं ने खिलाड़ियों के अनुशासन और सार्वजनिक छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पंजाब किंग्स और बीसीसीआई चहल के मामले में आगे क्या रुख अपनाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ