Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

IPL 2026: 14 मैच, 8 वेन्यू… यहां देखें KKR का पूरा शेड्यूल, इस दिन RCB से होगा महामुकाबला

IPL 2026 KKR schedule: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स चौथी ट्रॉफी उठाने के लिए तैयार है. केकेआर 29 मार्च को पहला मुकाबला खेलेगी. टीम को कुल 14 मैच लीग स्टेज में खेलने हैं. टीम में कई युवा खिलाड़ियों को इस बार शामिल किया गया है.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Mar 27, 2026 14:14

IPL 2026 KKR Schedule: आईपीएल 2026 का काउंटडाउन शुरू हो गया है. 28 मार्च से 19वें सीजन की शुरुआत होने जा रही है. बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 शेड्यूल का ऐलान भी कर दिया है. सभी की निगाहें केकेआर पर भी हैं. केकेआर अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेलने के लिए तैयार है. केकेआर अब तक 3 आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी है. टीम की नजरें अब चौथे खिताब पर है.

29 मार्च से आगाज

केकेआर आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च से करेगी, जहां टीम का सामना मुंबई इंडियंस से होगा. ये मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद टीम दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी. केकेआर को अपने 7 मैच होम ग्राउंड यानी कोलकाता में खेलने हैं, जबकि टीम को 7 मैच विरोधी टीमों के घर पर खेलने हैं. लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला केकेआर 24 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कोलकाता में खेलने के लिए उतरेगी.

---विज्ञापन---

आईपीएल 2026 के लिए केकेआर का पूरा शेड्यूल

तारीखबनाम (Opponent)समय (IST)स्थान (Venue)
29 मार्च, 2026मुंबई इंडियंसशाम 7:30 बजेवानखेड़े, मुंबई
02 अप्रैल, 2026सनराइजर्स हैदराबादशाम 7:30 बजेईडन गार्डन्स, कोलकाता
06 अप्रैल, 2026पंजाब किंग्सशाम 7:30 बजेईडन गार्डन्स, कोलकाता
09 अप्रैल, 2026लखनऊ सुपर जायंट्सशाम 7:30 बजेईडन गार्डन्स, कोलकाता
14 अप्रैल, 2026चेन्नई सुपर किंग्सशाम 7:30 बजेएम.ए. चिदंबरम, चेन्नई
17 अप्रैल, 2026गुजरात टाइटंसशाम 7:30 बजेनरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
19 अप्रैल, 2026राजस्थान रॉयल्सदोपहर 3:30 बजेईडन गार्डन्स, कोलकाता
26 अप्रैल, 2026लखनऊ सुपर जायंट्सशाम 7:30 बजेइकाना स्टेडियम, लखनऊ
03 मई, 2026सनराइजर्स हैदराबाददोपहर 3:30 बजेराजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद
08 मई, 2026दिल्ली कैपिटल्सशाम 7:30 बजेअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
13 मई, 2026रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुशाम 7:30 बजेशहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर
16 मई, 2026गुजरात टाइटंसशाम 7:30 बजेईडन गार्डन्स, कोलकाता
20 मई, 2026मुंबई इंडियंसशाम 7:30 बजेईडन गार्डन्स, कोलकाता
24 मई, 2026दिल्ली कैपिटल्सशाम 7:30 बजेईडन गार्डन्स, कोलकाता

---विज्ञापन---
First published on: Mar 27, 2026 02:14 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.