Jasprit Bumrah: दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह के लिए आईपीएल 2026 का सीजन अब तक किसी बुरे सपने जैसा रहा है. बुमराह इस सीजन अब तक 5 मैच खेल चुके हैं, लेकिन अभी तक एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं जो उनके स्तर के गेंदबाज के लिए काफी चौंकाने वाला है. बुमराह के खराब प्रदर्शन से हर कोई हैरान हैं. इसी बीच बुमराह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह मैदान पर काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं.
बुमराह ने गुस्से में बॉलिंग मार्कर को मारी लात
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो रविवार, 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) मैच का है, जिसमें बुमराह ने अपने 4 ओवर में 35 रन दिए, लेकिन विकेट लेने में नाकाम रहे. वहीं, एक ओवर में ज्यादा रन पड़ने के बाद उनकी झुंझलाहट साफ दिखी. ओवर खत्म होने के बाद वह काफी गुस्से में नीचे झुककर चिल्लाते हुए नजर आए.
वीडियो में बुमराह को बॉलिंग मार्कर उठाते और गुस्से में फेंकते हुए भी देखा जा सकता है. बाद में उन्होंने कुछ बड़बड़ाते हुए खुद को शांत करने की कोशिश की और झुंझलाहट में हवा में लात भी मारी. विकेट न मिल पर बुमराह जैसे गेंदबाज भी अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर पाए. आमतौर पर शांत रहने वाले बुमराह को इतने गुस्से में देखकर फैंस भी हैरान हैं.
ये भी पढ़ें- SRH vs CSK मुकाबले में ये 5 खिलाड़ी मचाएंगे तहलका, अकेले बदल सकते मैच की कहानी
IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का बुरा हाल
5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 का सीजन अब तक बेहद ही खराब रहा है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई की टीम इस सीजन में अब तक खेले 5 मैचों में से सिर्फ एक जीत पाई है और लगातार 4 मुकाबले हार चुकी है. RCB के खिलाफ मुंबई को 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा और पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने भी 7 विकेट से मात दी.
फिलहाल मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है और उसके पास सिर्फ 2 अंक हैं. ऐसे में टीम के लिए आगे के मुकाबले काफी अहम हो गए हैं. मुंबई का अगला मैच 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां टीम हर हाल में जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी.
ये भी पढ़ें- RCB vs DC: ये क्या किया क्रुणाल पांड्या? खुद के पैर पर मारी कुल्हाड़ी! ऐसा कोई करता है कभी?
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines