IPL 2026, SRH vs CSK: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से होगी. यह मैच आज (18 अप्रैल) हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. दोनों ही टीमें अपना-अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है और अब इस मैच को जीतकर अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. दोनों टीमों के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले अपने दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं. आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो इस मैच में बड़े गेम चेंजर साबित हो सकते हैं.
1. संजू सैमसन (CSK)

2 / 6
CSK के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन शानदार फॉर्म में हैं और हाल ही में एक धमाकेदार शतक जड़कर अपनी लय हासिल कर ली है. संजू ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 115 रनों की शतकिय पारी खेली और उसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 48 रनों की पारी खेलकर सीएसके को दो जीत दिलाई. वह अब SRH के खिलाफ भी अपने इस बेहतरीन प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेंगे. अगर संजू 10 ओवर क्रीज पर टिक गए, तो SRH के गेंदबाजों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकते हैं.
2. ईशान किशन (SRH)

3 / 6
SRH के मौजूदा कप्तान ईशान किशन जबरदस्त फॉर्म में हैं और लगातार रन बना रहे हैं. ईशान ने इस सीजन में अब तक खेले 5 मैचों में 213 रन बना चुके हैं, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं. उन्होंने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 91 रनों की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. अब वह CSK के खिलाफ भी अपने फॉर्म को जारी रखते हुए धमाल मचाना चाहेंगे और टीम को एक और शानदार जीत दिलाना चाहेंगे.
3. डेवाल्ड ब्रेविस (CSK)

4 / 6
'बेबी एबी' के नाम से मशहूर साउथ अफ्रीका के इस युवा विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने चोट के बाद वापसी करते ही अपनी छाप छोड़ी है. KKR के खिलाफ मुकाबले में ब्रेविस ने 141.37 के स्ट्राइक रेट से 41 रन बनाकर अपने शानदार फॉर्म परिचय दिया. वह स्पिन और पेस दोनों के खिलाफ मैदान के चारों ओर शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं. ब्रेविस अपनी तूफानी बल्लेबाजी से CSK को एक विशाल स्कोर तक पहुंचा सकते हैं या टीम के लिए मुश्किल लक्ष्य का भी आसान बना सकते हैं.
4. ट्रेविस हेड (SRH)

5 / 6
सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को तेज शुरुआत दिलाते हैं. हालांकि, हेड इस सीजन अभी तक बड़ी पारी खेलने में असफल रहे हैं, लेकिन वह बड़े मैच के खिलाड़ी हैं और किसी भी वक्त मैच का पासा पलट सकते हैं. उन्होंने कोलकाता के खिलाफ सिर्फ 21 गेंदों में 46 रन बनाकर अपनी मंशा साफ कर दी थी और अब तक 5 मैचों में 120 रन बना चुके हैं. अगर पावरप्ले में ट्रेविस हेड का बल्ला चल गया, तो वह अकेले CSK के गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस कर सकते हैं. उन्हें रोकना सीएसके के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी.
5. प्रफुल्ल हिंगे (SRH)

6 / 6
विदर्भ के युवा गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने आईपीएल 2026 में SRH के लिए डेब्यू करते ही इतिहास रच दिया है. प्रफुल्ल IPL इतिहास के पहले खिलाड़ी बने, जिन्होंने अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट झटके. वह अपनी घातक गेंदबाजी से चेन्नई के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर सकते हैं. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 विकेट लेने के बाद उनके हौसले बुलंद हैं और वह इस मैच के ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं.