Jasprit Bumrah becomes Mumbai Indians Captain: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर अपना कप्तान बदला है. पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तानी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सौंपी गई है. हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव दोनों ही खिलाड़ी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. ऐसे में बुमराह पहली बार आईपीएल में मुंबई टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं. इसी के साथ बुमराह IPL इतिहास में MI के 10वें कप्तान बन गए हैं.
मुंबई इंडियंस के 10वें कप्तान बने बुमराह
जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले 10वें खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले इस सीजन में मुंबई की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे थे, लेकिन चोट के कारण वह बाहर हो गए. इसके बाद टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई थी, जो इस मुकाबले में निजी कारणों से उपलब्ध नहीं हैं. सूर्या हाल ही में पिता बने हैं. ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ इस अहम मैच में बुमराह को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है. बुमराह पहली बार आईपीएल में कप्तानी कर रहे हैं.
बुमराह भले ही आईपीएल में पहली बार कप्तानी कर रहे हों, लेकिन वह इससे पहले टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट में टीम इंडिया की कमान संभाल चुके हैं. बुमराह ने भारत के लिए 2 टी20I मैचों में कप्तानी की है और दोनों में जीत हासिल की है.
मुंबई इंडियंस के सभी 10 कप्तानों की लिस्ट
- हरभजन सिंह (2008-2012)
- शॉन पोलक (2008)
- सचिन तेंदुलकर (2008-2011)
- ड्वेन ब्रावो (2010)
- रिकी पोंटिंग (2013)
- रोहित शर्मा (2013-2023)
- कीरोन पोलार्ड (2014-2021)
- सूर्यकुमार यादव (2023-2026)
- हार्दिक पांड्या (2024-2026)
- जसप्रीत बुमराह (2026)
ये भी पढ़ें- IPL में कप्तानी करने वाले 5 दिग्गज गेंदबाज, जसप्रीत बुमराह हुए लिस्ट में शामिल
IPL इतिहास में सिर्फ 5वीं बार हुआ ऐसा
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में बुमराह जैसे ही टॉस करने मैदान पर उतरे, वह एक खास क्लब का हिस्सा बन गए. दरअसल, आईपीएल इतिहास में ऐसा सिर्फ 5वीं बार हुआ है जब किसी टीम ने एक ही सीजन में तीन अलग-अलग कप्तान उतारे हों. इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस दो बार शामिल है, जबकि एक-एक बार पुणे वॉरियर्स इंडिया, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स का नाम दर्ज है.
एक आईपीएल सीजन में तीन अलग-अलग कप्तान बनाने वाली टीमें
- मुंबई इंडियंस (साल 2008) – हरभजन सिंह, सचिन तेंदुलकर, शॉन पोलाक.
- पुणे वॉरियर्स इंडिया (साल 2013) – एंजेलो मैथ्यूज, रॉस टेलर, अरोन फिंच.
- सनराइजर्स हैदराबाद (साल 2021) – डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन, मनीष पांडे.
- पंजाब किंग्स (साल 2024) – शिखर धवन, सैम करन, जितेश शर्मा.
- मुंबई इंडियंस (साल 2026) – हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह.
ये भी पढ़ें- पंजाब किंग्स के 4 खिलाड़ियों को मिली टीम इंडिया में जगह, एक ठोक चुका है 39 गेंदों पर शतक
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines