IPL में कप्तानी करने वाले 5 दिग्गज गेंदबाज, जसप्रीत बुमराह हुए लिस्ट में शामिल

IPL 2026: आईपीएल में अब तक बहुत ही कम गेंदबाजों को कप्तानी का मौका मिला है. आईपीएल का 19वां सीजन खेला जा रहा है. अब तक बस गिने-चुने गेंदबाजों को ही कप्तानी करने का मौका मिला है. इस लिस्ट में दिग्गज जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल हो गया है.

Jasprit Bumrah
1 / 6
Jasprit Bumrah

IPL 2026: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में कुछ अलग देखने को मिला. मुंबई इंडियंस की कप्तानी दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सौंपी गई है. बुमराह पहली बार आईपीएल में कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं. इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने हरभजन सिंह को भी कप्तान बनाया था. इसके अलावा आईपीएल में 5 दिग्गज गेंदबाजों ने भी कप्तानी संभाली है.

विज्ञापन

शेन वॉर्न

शेन वॉर्न2 / 6

आईपीएल के पहले सीजन में शेन वॉर्न ने राजस्थान रॉयल्स टीम की कप्तानी संभाली थी. जहां पर पहले सीजन में ही वॉर्न ने टीम को चैंपियन बना दिया था. शेन वॉर्न ने 55 मैचों में कप्तानी की है. जिसमें उनकी टीम को 30 मैचों में जीत मिली तो वहीं 24 मुकाबलों में हार भी मिली है. एक मैच टाई भी रहा था.

विज्ञापन

अनिल कुंबले

अनिल कुंबले 3 / 6

महान गेंदबाज अनिल कुंबले ने आरसीबी टीम की कप्तानी संभाली थी. जहां पर उनकी कप्तानी में फ्रेंचाइजी ने पहली बार फाइनल मैच खेला था. अनिल कुंबले ने 26 मैचों में कप्तानी की थी. जिसमें 15 मैचों में उन्हें जीत मिली, तो वहीं 11 मुकाबलों में उन्हें हार मिली थी.

डेनियल विटोरी

डेनियल विटोरी 4 / 6

न्यूजीलैंड के दिग्गज डेनियल विटोरी ने भी आईपीएल में आरसीबी के लिए कप्तानी की थी. विटोरी की कप्तानी में भी आरसीबी ने फाइनल खेला था. विटोरी ने 22 मैचों में कप्तानी थी. जिसमें से 12 मैचों में टीम को जीत मिली, तो वहीं 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

जहीर खान

जहीर खान5 / 6

भारतीय दिग्गज जहीर खान ने भी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभाली थी. जहीर खान का रिकॉर्ड हालांकि अच्छा नहीं रहा था. जहीर ने 23 मैचों में कप्तानी की है. जिसमें से 10 मैचों में उनकी टीम का जीत मिली, तो वहीं 13 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा.

पैट कमिंस

पैट कमिंस 6 / 6

ऑस्ट्रेलिया को 2 आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान पैट कमिंस अभी सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी संभाल रहे हैं. उनकी कप्तानी में टीम ने फाइनल भी खेला है. कमिंस ने अब तक 35 मैचों में कप्तानी की है. जिसमें पैट कमिंस ने 18 मैच जीते हैं, तो वहीं 16 मुकाबलों में हार मिली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन