IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आईपीएल 2025 के लिए अपने कप्तान को लेकर अब तक कोई घोषणा नहीं की है। टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को कप्तानी के लिए एक मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है, लेकिन इसी बीच अब विराट कोहली के फैंस को थोड़ा झटका लग सकता है। दरअसल आरसीबी के कप्तान के तौर पर एक युवा खिलाड़ी का नाम भी सामने आ रहा है, जिसे फ्रेंचाइजी भविष्य के कप्तान के तौर पर देख रही है। आखिर कौन है ये खिलाड़ी, चलिए आपको बताते हैं।
रजत पाटीदार बन सकते हैं कप्तान
आरसीबी के कप्तान के तौर पर विराट कोहली का नाम सबसे आगे नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के रहने वाले रजत पाटीदार का नाम सामने आ रहा है। उनकी शानदार बैटिंग फॉर्म और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें RCB का अगला कप्तान बनाने की संभावनाओं को मजबूत कर दिया है।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रजत की परफॉर्मेंस
रजत पाटीदार इस वक्त सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने हालिया मैचों में पाटीदार ने लगातार शानदार स्कोर किए हैं। उनकी बल्लेबाजी में 78, 62, 68, 4 और 36 जैसी पारियां हैं। इन पारियों ने उन्हें RCB के अगले सीजन के लिए एक अहम खिलाड़ी बना दिया है। खासतौर पर उनके नंबर तीन पर खेलने के कारण पाटीदार का योगदान टीम के लिए बहुत मूल्यवान हो सकता है।
रजत का मजबूत नेतृत्व
राजत पाटीदार केवल एक बल्लेबाज के रूप में नहीं, बल्कि एक कप्तान के रूप में भी अपनी काबिलियत साबित कर रहे हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के कप्तान के रूप में उन्होंने अपनी टीम को छह में से पांच मैचों में जीत दिलाई है। उनकी शांत और बैलेंस्ड नेतृत्व शैली ने उन्हें एक मजबूत लीडर के रूप में उभारा है। पाटीदार के नेतृत्व में टीम की सफलता से ये साफ होता है कि वो आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में भी कप्तानी की जिम्मेदारी निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
RCB की कप्तानी पर सवाल
RCB के कप्तान के रूप में विराट कोहली का कार्यकाल शानदार रहा है, हालांकि 2022 में उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद फाफ ने कप्तानी संभाली, लेकिन वो भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। अब आईपीएल 2025 के करीब आते ही RCB को अपनी कप्तानी के विकल्प पर पुनर्विचार करना होगा। इस मामले में RCB की हालिया नीलामी में कुछ फैसलों ने ये सवाल खड़ा किया है कि क्या वो विराट कोहली को फिर से कप्तान बनाएंगे या नए चेहरे पर दांव लगाएंगे।
यह भी पढ़ें: ‘सोशल मीडिया से दूर…’ पृथ्वी शॉ को दिग्गज की सलाह, ऐसे होगी वापसी
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
14 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
27 mins agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
45 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव?
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines