'सोशल मीडिया से दूर...' पृथ्वी शॉ को दिग्गज की सलाह, ऐसे होगी वापसी

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। उनकी खराब फिटनेस सबसे बड़ा चिंता का विषय है। जिसके बाद अब पूर्व दिग्गज ने पृथ्वी को सलाह दी है।

Prithvi Shaw

Prithvi Shaw

Prithvi Shaw: युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ इन दिनों अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। अपनी खराब फिटनेस को लेकर पृथ्वी सवालों के घेरे में रहते हैं। इसके अलावा खराब फॉर्म भी पृथ्वी का पीछा नहीं छोड़ रही है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में भी पृथ्वी लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं। वहीं अब इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज केविन पीटरसन ने पृथ्वी को सलाह दी है, जिससे वे कमबैक कर सकते हैं।

विज्ञापन

‘सोशल मीडिया से रहे दूर’

पृथ्वी शॉ के पार्टी करते हुए या घूमने जैसे वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहते हैं। जिसके चलते उनको ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। वहीं अब पृथ्वी को लेकर केविन पीटरसन ने ट्वीट करके लिखा कि, खेल में वापसी की कुछ बेहतरीन कहानियां है। पृथ्वी शॉ के आस-पास जो लोग रहते हैं वे उसको पास बैठाकर सोशल मीडिया से दूर रहने और फिट होने के लिए समझाए। जिससे वो सही रास्ते पर आएगा और पहले जैसी सफलता हासिल करेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

IPL में रहे थे अनसोल्ड

पृथ्वी शॉ को उनकी खराब फिटनेस के लिए रणजी ट्रॉफी से मुंबई टीम ने भी ड्रॉप कर दिया गया था। इसके बाद आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में भी पृथ्वी अनसोल्ड रहे। इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी को रिलीज कर दिया था। जिसके बाद महज 75 लाख बेस प्राइस होने के बावजूद इस खिलाड़ी पर किसी फ्रेंचाइजी ने भरोसा नहीं जताया।

विज्ञापन

अब पृथ्वी के पास सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करके खुद साबित करने का मौका है लेकिन वो भी उनके हाथ से जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस टूर्नामेंट के पांच मैचों में पृथ्वी दो बार बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में इस खिलाड़ी का डेब्यू काफी शानदार हुआ था। जिसके बाद पृथ्वी की तुलना महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा से भी की जाने लगी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ