IPL 2025: आईपीएल 2025 सीजन-18 का आगाज 22 मार्च को हो रहा है। पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। आरसीबी की कप्तानी इस बार रजत पाटीदार करने वाले हैं। वहीं विराट कोहली भी आरसीबी के लिए अपना लगातार 18वां सीजन खेलने के लिए तैयार हैं। वहीं, इस बार आईपीएल 2025 में विराट का एक साथी खिलाड़ी अंपायरिंग करता हुआ दिखाई देने वाला है।
विराट का साथी खिलाड़ी करेगा अंपायरिंग
साल 2008 का अंडर-19 विश्व कप भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में जीता था। उस दौरान विराट कोहली की टीम में तन्मय श्रीवास्तव भी शामिल थे। जिन्होंने फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ काफी शानदार पारी खेली थी। फाइनल में उन्होंने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 46 रन बनाए थे। वहीं, अब तन्मय श्रीवास्तव की आईपीएल 2025 में वापसी हो रही है और हालांकि वे खिलाड़ी नहीं बल्कि अंपायर की भूमिका में नजर आएंगे। तन्मय आईपीएल 2008 और आईपीएल 2009 में पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं।
ये भी पढ़ें:-इंग्लैड के धाकड़ ऑलराउंडर ने किया संन्यास का ऐलान, 13 हजार से ज्यादा बनाए रन
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने तन्मय श्रीवास्तव के लिए खास पोस्ट शेयर करके लिखा “एक सच्चा खिलाड़ी कभी मैदान नहीं छोड़ता-बस खेल बदल देता है। तन्मय श्रीवास्तव को शुभकामनाएं, क्योंकि वह उसी जुनून के साथ नई भूमिका निभा रहे हैं!”
तन्मय श्रीवास्तव का आईपीएल करियर
तन्मय श्रीवास्तव का आईपीएल करियर कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने महज 7 मैच ही खेले थे। 7 मैचों की 3 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए तन्मय श्रीवास्तव ने महज 8 रन बनाए थे। इसके अलावा तन्मय ने 90 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 4918 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: पूर्व RCB खिलाड़ी ने टीम पर लगाए गंभीर आरोप, क्यों नहीं जीत पाई आजतक ट्रॉफी?
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
3 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
3 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
3 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
4 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
4 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
4 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
5 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
5 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines