IPL 2025 KKR vs RCB: आईपीएल 2025 की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच के साथ 22 मार्च से हो रही है। हमेशा से ही इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलता है। ऐसे में एक बार फिर से फैंस को उम्मीद है कि सीजन-18 का पहला ही मैच काफी रोमांचक होने वाला है। वहीं आज हम उस आरसीबी के खिलाड़ी की बात करने वाले हैं, जिसका बल्ला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जमकर चलता है। ये खिलाड़ी आईपीएल में अभी तक केकेआर के खिलाफ एक शतक भी लगा चुका है।
विराट कोहली KKR के खिलाफ जमकर बनाते हैं रन
आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली का कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है। केकेआर के खिलाफ विराट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले आरसीबी के बल्लेबाज हैं। साल 2008 से विराट कोहली ने अभी तक केकेआर के खिलाफ 31 मैच खेले हैं। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 132.1 के स्ट्राइक रेट से 962 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली के बल्ले से 6 अर्धशतक और एक शतक भी निकला है। कोहली ने केकेआर के खिलाफ ये शतक आईपीएल 2019 में लगाया था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: कहां बुक कर सकते हैं CSK vs MI मैच की टिकट, जानें कितनी है कीमत?
RCB vs KKR का हेड टू हेड
आईपीएल में अभी तक कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 34 मैच खेले गए हैं। जिसमें से 20 मैचों में केकेआर ने जीत हासिल की है, जबकि आरसीबी को 14 मैचों में जीत मिली है। ऐसे में केकेआर का आईपीएल में आरसीबी पर पलड़ा भारी नजर आता है।
KKR के खिलाफ RCB का सबसे कम स्कोर
आरसीबी का आईपीएल इतिहास में सबसे कम स्कोर भी केकेआर के खिलाफ ही रहा है। आईपीएल में आरसीबी की टीम केकेआर के सामने महज 49 रन पर ऑलराउट हो चुकी है। जो आईपीएल इतिहास में आरसीबी का सबसे कम स्कोर है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: पूर्व RCB खिलाड़ी ने टीम पर लगाए गंभीर आरोप, क्यों नहीं जीत पाई आजतक ट्रॉफी?
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
49 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
2 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
3 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines