Virat Kohli: आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईपीएल 2025 में अपना दूसरा मुकाबला चेन्नई के खिलाफ खेल रहे हैं। इस मैच में कुछ रन बनाने के साथ ही उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। विराट कोहली ने शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया है। आरसीबी और सीएसके के इस मुकाबले में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। अब विराट कोहली आईपीएल में सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
विराट कोहली ने शिखर धवन को पछाड़ा
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पहले शिखर धवन के नाम था। उन्होंने 34 मैचों में 1054 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत लगभग 44 और स्ट्राइक रेट 131 का रहा। लेकिन अब वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
विराट कोहली बने CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
विराट कोहली अब आईपीएल में CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 34 मैचों में 1057 से ज्यादा रन बना लिए हैं। हालांकि, विराट ने अब तक CSK के खिलाफ शतक नहीं लगाया, लेकिन उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 90 रन है। उनके नाम 9 अर्धशतक हैं, और उन्होंने 37.96 के औसत और 125.35 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने CSK के खिलाफ 35 मैचों में 896 रन बनाए हैं।
CSK vs RCB: दोनों टीमों की प्लइंग-11
आरसीबीः विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा, रासिख डार सलाम, जैकब बैथेल, स्वप्निल सिंह, मनोज भंडागे।
सीएसकेः रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, सैम करन, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर: शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटी, विजय शंकर, जैमी ओवरटन, शेख रशीद।
संबंधित खबरें
बारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
12 mins agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
2 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
3 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
11 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
13 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
13 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines