हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: बिना पूछे विराट का बैग खोला और निकाली ये चीज, स्वास्तिक चिकारा पर RCB खिलाड़ियों का खुलासा

IPL 2025: आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में स्वास्तिक चिकारा ने बिना पूछे विराट कोहली का बैग खोलकर कुछ सामान यूज किया। ये देखकर सभी खिलाड़ी हैरान थे, जिसका खुलासा यश दयाल और रजत पाटीदार ने किया है।

विज्ञापन
Virat Kohli

IPL 2025: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार शुरुआत की है। अपने पहले ही मैच में आरसीबी ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था। इस मैच में विराट कोहली ने शानदार 59 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं इस मैच के बाद आरसीबी के ड्रेसिंग रूम कुछ ऐसा हुआ जिस पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन आरसीबी के खिलाड़ियों ने इसका खुलासा किया है। दरअसल आरसीबी के खिलाड़ी स्वास्तिक चिकारा ने ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली का बैग खोलकर बिना पूछे उनका परफ्यूम निकालकर लगा लिया था। ये देखकर आरसीबी के बाकी खिलाड़ी भी हैरान रह गए थे, जिसका यश दयाल और कप्तान रजत पाटीदार ने खुलासा किया है।

वीडियो में यश-पाटीदार ने किया खुलासा

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल और कप्तान रजत पाटीदार बता रहे हैं कि कैसे केकेआर के साथ खेले गए मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में आकर स्वास्तिक चिकारा बिना बताए टीम के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली के बैग में घुस गए और उनका परफ्यूम लगाया। जबकि विराट भी वहीं बैठे थे।

क्या श्रेयस अय्यर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वापस हासिल करने में सफल रहेंगे?

विज्ञापन

View Results

यश दयाल ने बताया “कोलकाता में अपने आखिरी मैच के बाद हम ड्रेसिंग रूम में बैठे थे। वह गया और विराट कोहली के बैग से एक परफ्यूम की बोतल निकाली और बिना पूछे ही उसका इस्तेमाल कर लिया। सभी हंसने लगे। कप्तान रजत पाटीदार ने बताया “विराट भाई वहीं थे। मैं सोच रहा था कि यह आदमी क्या कर रहा है।”

विज्ञापन

इसके बाद स्वास्तिक चिकारा ने बताया “वह हमारे बड़े भाई हैं, है न? इसलिए मैं यह सुनिश्चित करने के लिए जांच कर रहा था कि उन्होंने कोई खराब चीज़ इस्तेमाल न की हो। इसलिए मैंने इसे आज़माया। उन्होंने मुझसे पूछा कि यह कैसा था। मैंने कहा कि यह अच्छा है। मैं केवल आपको बताने के लिए जांच कर रहा था।”

सीएसके से होगा अगला मैच

रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने सीजन-18 में जीत के साथ शानदार शुरुआत की है। अब आरसीबी का अगला मैच 28 मार्च को 5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगा। इस मैच का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- RR vs KKR: क्या जोफ्रा आर्चर की वजह से नहीं हुआ डी कॉक का शतक पूरा? महज 3 रन की थी जरुरत

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola