IPL 2025 Punjab Kings: आईपीएल 2025 की शुरुआत में अब पांच दिन का समय बचा है। पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 22 मार्च को खेला जाएगा। सभी टीमें अपने-अपने कैंप में जमकर सीजन-18 की तैयारियां कर रही है। वहीं, पंजाब किंग्स की टीम इस बार नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरने वाली है। श्रेयस अय्यर सीजन-18 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करने वाले हैं। वहीं इस सीजन पंजाब किंग्स की प्लेइंग कैसी हो सकती है इसको लेकर फैंस के मन में काफी सवाल चल रहे हैं, जिनका काफी हद तक पंजाब किंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज शशांक सिंह ने एक पॉडकास्ट पर जवाब दे दिया है।
शशांक सिंह ने चुनी पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स ने शशांक सिंह को 5.5 करोड़ रुपये में रिटेन कर लिया था। आईपीएल 2024 में शशांक सिंह पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। वहीं अब शशांक सिंह ने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए नए सीजन के लिए पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन चुनी है।
शशांक सिंह ने पारी की शुरुआत करने के लिए जोश इंगलिस और प्रभसिमरन सिंह को चुना है। इसके अलावा नंबर-3 पर कप्तान श्रेयस अय्यर और नंबर-4 मार्कस स्टोइनिस बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे। वहीं नबंर-5 पर शशांक ने धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को चुना है। नंबर-7 पर शशांक खुद रहने वाले हैं और नंबर-8 उन्होंने नेहाल वढेरा को चुना है।
ये भी पढ़ें:- विराट कोहली इस गेंदबाज को मानते है सबसे कठिन, खेलना नहीं होता आसान
शशांक ने चुने ये गेंदबाज
इसके अलावा गेंदबाजी में शशांक सिंह ने मार्को जेनसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और हरप्रीत बरार को चुना है। मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने इस बार युजवेंद्र चहल को 18 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके अलावा शशांक सिंह ने लॉकी फर्ग्यूसन और आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 ऑलराउंडर अजमतुल्लाह को नजरअंदाज किया है।
शशांक सिंह द्वारा चुनी गई प्लेइंग इलेवन
जोश इंगलिस, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: RCB के खिलाफ पहले ही मैच में अजिंक्य रहाणे रच देंगे इतिहास, बनेंगे ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
22 mins agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
44 mins agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 hr agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
2 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
2 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
5 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines