विराट कोहली इस गेंदबाज को मानते है सबसे कठिन, खेलना नहीं होता आसान

IPL 2025 Virat Kohli: विराट कोहली ने बताया कि उनके लिए किस गेंदबाज का सामना करना कठिन होता है। आईपीएल 2025 में कोहली फिर से उस गेंदबाज का सामना करते हुए दिखेंगे।

Virat Kohli

Virat Kohli

IPL 2025 Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में धमाल मचाने के बाद अब आईपीएल 2025 के लिए पूरी तरह तैयार हैं। विराट आरसीबी कैंप से जुड़ चुके हैं और नेट्स पर जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। आईपीएल 2025 सीजन-18 की शुरुआत 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच से होगी। वहीं, अब आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बताया कि उनके लिए किस गेंदबाज को खेलना सबसे ज्यादा कठिन होता है।

विज्ञापन

कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया कठिन गेंदबाज

आईपीएल 2025 से पहले विराट कोहली का एक इंटरव्यू सामने आया है। जिसमें उन्होंने सबसे टफ और मजेदार गेंदबाज के बारे में बात की। विराट कोहली ने बताया जसप्रीत बुमराह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। जब भी मैं उनका सामना करता हूं, तो मैं कहता हूं ‘हां, यह मजेदार होगा’। वह मेरे लिए सबसे मजेदार और सबसे कठिन चुनौती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

अक्सर आईपीएल के दौरान ही इन दोनों खिलाड़ियों को एक-दूसरे का सामना करते हुए देखा जाता है। अब आईपीएल 2025 में फिर से ये दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। जहां एक तरफ विराट कोहली आरसीबी के लिए खेलते हैं तो वहीं आईपीएल में जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस का हिस्सा है।

विज्ञापन

शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं बुमराह

जसप्रीत बुमराह इन दिनों क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं। उनको आखिरी बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए देखा गया था। इस सीरीज के दौरान बुमराह इंजर्ड हो गए थे। पीठ में ऐंठन की समस्या के चलते बुमराह को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से भी बाहर रहना पड़ा था। वहीं रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि बुमराह आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते है, जो मुंबई इंडियंस की कहीं न कहीं टेंशन को बढ़ा रहा है।

विज्ञापन

आईपीएल में विराट के बुमराह के खिलाफ आंकड़े

आईपीएल में विराट कोहली ने अभी तक जसप्रीत बुमराह के खिलाफ 147.4 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 140 रन बनाए हैं। जबकि बुमराह ने गेंदबाजी करते हुए कोहली को आईपीएल 5 बार आउट भी किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ